BJP CGBREKING NEWSpm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकवि काव्यछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधार्मिकबधाई शुभकामनाएंमंत्री बृजमोहन अग्रवालमहतारी वंदन योजनाराम भगवान श्री रामरायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायकरेलवेरोजगारलाइफस्टाइलविधायकस्वास्थ विभाग

रामभक्त अयोध्या के निकली आस्था स्पेशल ट्रेन को मंत्री बृजमोहन विधायक पुरंदर जी ने दिखाई हरी झंडी

Minister Brijmohan MLA Purandar ji flagged off Aastha special train from Ayodhya.

 

रायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायक पुरंदर मिश्रा

The narad news 24,,,,,रायपुर। गोंदिया से अयोध्या के लिए रवाना हुई आस्था स्पेशल ट्रेन को राजधानी रायपुर में धार्मिक न्यास एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने हरी झंडी दिखाना रवाना किया। इस आस्था स्पेशल ट्रेन में छत्तीसगढ़ के रामभक्त भी यात्रा कर रहे हैं। इन रामभक्तों को अयोध्या रवाना करने के लिए बड़ी तादाद में भाजपा के कार्यकर्ता रविवार को रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।

मोदी की गारंटी और विष्णु सरकार की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के राम भक्तों को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या की यात्रा कराई जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को राम भक्तों की टोली रायपुर से रवाना हुई। गोंदिया—कानपुर आस्था स्पेशल ट्रेन गोंदिया से निकलकर रायपुर पहुंची। अयोध्या की यात्रा के लिए ट्रेन में रामलला के भक्तों के बैठने के बाद धार्मिक न्यास मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

इस मौके पर बड़ी तादाद में रामलला के भक्त और कार्यकर्ता मौजूद थे, जो लगातार जय श्रीराम की जयघोष करते रहे, जिससे पूरा स्टेशन परिसर श्रीराम की जयघोष से गूंजायमान होता रहा। रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए रामलला के भक्तों को रवाना करने रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू के अलावा रायपुर भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता लोकेश कावड़िया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker