BJP CGBREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALpm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSघोषणा पत्रछत्तीसगढ़दिल्ली ख़ास ख़बरदेशराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायकरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षा

लोकसभा चुनाव में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मंडल किए जाएंगे सम्मानित : पुरन्दर

संशोधित समाचार... लोकसभा चुनाव में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मंडल किए जाएंगे सम्मानित : विधायक पुरन्दर

 

The narad news 24,,,,,रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात की 110 वीं कड़ी का सीधा प्रसारण रविवार को हुआ। रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा सहित क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सिंधी धर्मशाला में इस सीधा प्रसारण को सुना, जिसके बाद विधायक पुरंदर मिश्रा ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मंडल को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने मन की बात में नारी शक्ति के सम्मान, उनके अधिकार और समाज में उनके योगदान को लेकर अपनी बात रखी। वहीं उन्होंने 111 वीं कड़ी अब तीन माह बाद प्रसारित होने की बात भी कह दी। पीएम मोदी के मन की बात को सुनने के लिए तेलीबांधा मंडल ने सिंधी धर्मशाला में आयोजन किया, जिसमें रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता लोकेश कावड़िया, नलिनीश ठोकने के अलावा मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा, पार्षद रोहित साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

मन की बात कार्यक्रम संपन्न होने के बाद विधायक पुरन्दर मिश्रा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में आप सभी ने भरपूर इच्छाशक्ति का प्रदर्शन किया, नतीजतन परिणाम सबके सामने है। अब आगामी लोकसभा चुनाव के लिए हम सभी को तैयार रहना है और दोगुनी शक्ति के साथ मतदाताओं तक पहुंचना है। विधायक मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में आज भाजपा की सरकार स्थापित हुई है, तो इसका श्रेय कार्यकर्ताओं को ही जाता है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों को बेहतर प्रदर्शन करने के प्रोत्साहित करते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मंडल को सम्मानित करते हुए पुरस्कृत किए जाने की घोषणा भी की।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker