RIAPURRIAPUR BREKING NEWSकवि काव्यकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़धार्मिकपार्षदबधाई शुभकामनाएंमंत्री बृजमोहन अग्रवालमनोरंजनराजिमराम भगवान श्री रामरोजगारलाइफस्टाइलशिक्षा

रामोत्सव राजिम कुंभ कल्प 2024 में होगी गोपा सान्याल और टीम की रंगारंग प्रस्तुति

Colorful presentation by Gopa Sanyal and team will be held in Ramotsav Rajim Kumbh Kalp 2024

THE NARAD NEWS 24,,,,,,RAIPUR रामोत्सव राजिम कुंभ कल्प 2024 में आगामी 27 फरवरी की सांस्कृतिक संध्या में रायपुर की शास्त्रीय एवम लोकसंगीत की स्थापित गायिका गोपा सान्याल और उनकी टीम द्वारा रंगारंग संगीतमयी प्रस्तुति दी जाएगी।उनके साथ इंदौर किराने घराने के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायक पँ पंडित परितोष पोहनकर भी भजनों की प्रस्तुति देंगे जिन्होंने देश विदेश में अनेक मंचो पर गायिकी के ज़रिए दर्शकों में अमिट छाप छोड़ी है।

इसके अलावा उनके टीम में रायगढ़ के प्रसिद्ध संगीतकार और गायक मनहरण सिंह ठाकुर छत्तीसगढ़ी भजन पेश करेंगे ।वहीं छत्तीसगढ़ के जाने माने सिंगर और कम्पोज़र संदीप बैनर्जी भी अपनी प्रस्तुति देंगे।संदीप बैनर्जी द्वारा गाये छत्तीसगढ़ी एवम राम भजन पर आधारित एलबम्स इन दिनों बहुत पसंद किए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है इससे पूर्व गोपा सान्याल ने भारत सरकार के कार्यक्रम के अलावा हाल ही में छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत आयोजित कौशल्या धाम चंदखुरी के रामोत्सव में छत्तीसगढ़ी एवम हिंदी भजनों की सफल प्रस्तुति दी है साथ ही खैरागढ़ महोत्सव 2022 एवम चक्रधर समारोह 2023 में भी गुरु पँ परितोष पोहनकर जी के साथ सफल सांस्कृतिक प्रस्तुति दी है।रायपुर की गोपा सान्याल ने हाल ही में छत्तीसगढ़ी गरबा गीत और हाना गीत के ज़रिए बहुत प्रसिद्धि बटोरी है और समय समय पर उनके एलबम्स उनके चैनल में रिलीज़ किये जाते हैं।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button