BREKING NEWSकानून व्यवस्थाक्राइमछत्तीसगढ़लाइफस्टाइलवन विभागव्यापारसुकमा

सुकमा BREKING NEWS नक्सलियों के चंगुल से रिहा हुए चारों मजदूर

All four laborers released from the clutches of Naxalites

 THE NARAD NEWS 24,,,,,सुकमा  जगरगुंडा थाना क्षेत्र से अगवा किए गए चार लोगों को  माओवादियों ने रिहा कर दिया है। इनमे से एक रिहा मजदूर ने अपने परिजनों को फोन कर ME  जानकारी दी। उसने फ़ोन पर बात करते हुए कहा कि मैं सुरक्षित हूं और वापस लौट रहा हूं।

रविवार की देर शाम जेसीबी ऑपरेटर  समेत चार लोगों को अगवा कर लिया था। मौके पर काम कर रही जेसीबी मशीन  को भी नक्सली अपने साथ ले गए थे। दरअसल, जगरगुंडा थाना क्षेत्र के तेकलगुडम इलाके में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन विस्तार का काम किया जा रहा था. निर्माण स्थल पर जेसीबी मशीन गड्ढा खोदने के काम में लगी थी. तभी शाम करीब 5 बजे नक्सलियों का एक हथियारबंद गिरोह मौके पर पहुंचे और काम को बंद करा दिया। इसके बाद जेसीबी मशीन के साथ चार लोगों को अपने साथ ले गए थे, जिसमें दो ऑपरेटर जितेंद्र कुमार, मनोज गुमता के साथ सुकमा के दो पेटी ठेकेदार शेख निजाम और शेख लतीफ शामिल थे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker