RIAPURRIAPUR BREKING NEWSकृषिछत्तीसगढ़राजनीतिव्यापारशिक्षा

भाजपा सरकार पहली कैबिनेट की बैठक में किसानों का 2 लाख का कर्जा माफ करे- कांग्रेस 

भाजपा सरकार पहली कैबिनेट की बैठक में किसानों का 2 लाख का कर्जा माफ करे- कांग्रेस

 

 

The  narad  news 24,,,,,रायपुर 12 दिसंबर 2023। कांग्रेस ने मांग किया कि भाजपा सरकार पहली कैबिनेट की बैठक में किसानों के 2 लाख तक के कर्जा माफ करने की घोषणा करें। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के अनेकों नेताओं ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान किसानों के कर्जमाफी करने का वायदा अपने भाषणों में किया था, इस संबध में पाम्पलेट भी वितरित किया गया था।

भाजपा नेता विजय शर्मा का चुनाव प्रचार का वीडियों भी शोसल मीडिया में वायरल है। जिसमें वे 2 लाख कर्जमाफी का वायदा कर रहे है। विजय शर्मा भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक है ऐसी संभावना भी बतायी जा रही है कि वे भाजपा के सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाये जा रहे है उन्होंने चुनाव के दौरान कवर्धा की जनता से अनेक जगह सभाओं में वादा किया है, कि भाजपा की सरकार बनने पर 2 लाख तक सारे बड़े और छोटे किसानों का कर्जा माफ किया जायेगा। अब भाजपा की सरकार बन गयी है। किसान अपेक्षा कर रहे है कि विजय शर्मा पहले कैबिनेट के बैठक में इस प्रस्ताव को पारित कराये कि 2 लाख तक किसानों का कर्जा माफ होगा जैसा कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान अनेक सभा में भाजपा ने जनता से वायदा किया था।

 

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button