RIAPURRIAPUR BREKING NEWSक्राइमछत्तीसगढ़देश

रायगढ़ एक्सिस बैंक डकैती कांड में 5 गिरफ्तार:ट्रक में कैश और गहने भरकर भाग रहे थे झारखंड; बलरामपुर में बॉर्डर पर पुलिस ने पकड़ा

THE NARAD NEWS24…………………..छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित एक्सिस बैंक में मंगलवार सुबह हुई 5 करोड़ 62 लाख की डकैती मामले में बलरामपुर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान पकड़ा है। आरोपियों के पास से ओडिशा नंबर की एक ट्रक और क्रेटा कार बरामद हुई है। इसी ट्रक में लूट के गहने और कैश बरामद हुआ है।

बलरामपुर एसपी डा. लाल उमेद सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कैश बरामद होने की पुष्टि की है। बताया कि देर शाम जानकारी मिली कि रायगढ़ बैंक डकैती में इस्तेमाल क्रेटा कार बलरामपुर जिले में सीसीटीवी फुटेज में देखी गई है।

पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, इस कांड में बिहार का गैंग शामिल था। करीब 7 से 10 लोग थे, बाकी की तलाश जारी है।
पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, इस कांड में बिहार का गैंग शामिल था। करीब 7 से 10 लोग थे, बाकी की तलाश जारी है।

मानुजगंज में छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर चेकपोस्ट पर देर रात पुलिस ने एक ट्रक की जांच की तो उसमें कैश और सोना बरामद हो गया। ट्रक के आगे चल रही क्रेटा कार को भी रुकवाया गया।

छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा ट्रक।
छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा ट्रक।

आरोपियों के पास से बैंक डकैती में प्रयोग के किए गए पिस्टल और चाकू भी बरामद किया गया है। बलरामपुर एसपी डा. लाल उमेद सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अभी जब्त नगदी रकम एवं जेवरातों का मिलान किया जा रहा है। घटना में शामिल फरार आरोपियों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा जांच के बाद मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button