RIAPURछत्तीसगढ़मनोरंजनराजनीति

‘जय श्रीराम का नारा लगाकर बांट रही BJP’:CM भूपेश बोले-हम वोट के लिए नहीं पूजते; MCB में रखी 360 करोड़ के विकासकार्यों की आधारशिला

THE NARAD NEWS24…………………………मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, भाजपा ने जय श्री राम का नारा लगाकर लोगों को बांटने का काम किया है। जबकि हम भगवान राम को भांचा के रूप में पूजते हैं। वोट के लिए नहीं। मुख्यमंत्री बघेल मंगलवार को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में श्रीराम वन गमन परिपथ के तहत 360 करोड़ के विकास कार्यों की आधारशिला रखने पहुंचे थे। इस अवसर पर करीब 10000 से अधिक लोगों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया।

हर चौका सीतामढ़़ी में हुए कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, इस क्षेत्र को लेकर मान्यता है कि भगवान श्री राम ने अपने वनवास यात्रा की शुरुआत यहीं से की थी। जनकपुर वह क्षेत्र है, जहां छत्तीसगढ़ गठन के सालों बाद तक मध्यप्रदेश से बिजली आती थी। हमारी सरकार ने प्राथमिकता से जनकपुर क्षेत्र में विद्युतीकरण का काम पूरा कराया।

मुख्यमंत्री ने जनकपुर में भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण किया।
मुख्यमंत्री ने जनकपुर में भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भाषण की 5 बड़ी बातें

  • कौशल्या छत्तीसगढ़ की बिटिया थी, इसलिए हमारे भांचा राम हैं। हम राम को उस रूप में पूजते हैं।
  • भाजपा की सरकार 15 सालों में जो नहीं कर सकी, हमारी सरकार ने 5 सालों में उसे पूरा कर दिखाया।
  • हमारी सरकार ने भगवान श्री राम के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए विकास की आधारशिला रखी है।
  • हमने राम वन गमन परिपथ बनाया। तब लोगों को पता चला कि इस रास्ते से भगवान राम गुजरें हैं।
  • हर महीने विभिन्न योजनाओं से जुड़ी राशि आम जनों के खाते में डालने के लिए बटन दबाते हैं। अब जनता की बारी आ गई है।
हर का चौका सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूजा-अर्चना की।
हर का चौका सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूजा-अर्चना की।

भाजपाई राम के नाम पर वोट भी मांगते हैं और नोट भी

सीएम बघेल ने कहा कि, भाजपाई राम के नाम पर वोट भी मांगते हैं और नोट भी। राम हमारे आस्था का विषय है। राम जन-जन में है। वो शबरी के राम हैं। जंगल में रहने वाले जनजातियों, मेहनतकश लोगों के राम हैं।

हम राम को वोट के लिए नहीं पूजते। पहले छत्तीसगढ़ को लोग इस नाम से जानते थे कि या तो यहां कुछ खदानें हैं या फिर नक्सलवाद है। आदिवासी नृत्य महोत्सव हमने कराया। हम शिरपुर को देश व दुनिया के सामने ला रहे हैं।

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button