RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

समोदा में दीपावली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

संगठन की असली ताकत समर्पित कार्यकर्ता हैं, उनके परिश्रम और निष्ठा से ही भाजपा निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है – गुरु खुशवंत साहेब

 

The narad news 24,,,,,,आरंग/रायपुर,,,,। भारतीय जनता पार्टी आरंग विधानसभा द्वारा समोदा में आयोजित भव्य दीपावली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात कर दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में कार्यकर्ताओं का उत्साह, संगठन के प्रति समर्पण और क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखने को मिली।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने वाला पर्व है। समोदा की पावन धरा पर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का इतना स्नेह और उत्साह देखकर मन अभिभूत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम, त्याग और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा के बल पर ही पार्टी आज जनसेवा के नए आयाम स्थापित कर रही है।उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार जनकल्याण और विकास के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। आरंग विधानसभा में भी विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ क्षेत्र को विकास की नई दिशा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री गुरु साहेब ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को सर्वोपरि रखते हुए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और कार्यकर्ताओं का स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। आरंग विधानसभा के प्रत्येक गांव और प्रत्येक क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है।

 

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण,मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button