RIAPURRIAPUR BREKING NEWSउप मुख्यमंत्री अरुण सावछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने पूरे किए सपनेप्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने पूरे किए सपने

मेहनत और हौसले से मजबूत हुआ परिवार का भविष्य

THE NARAD NEWS 24,,,,,,,रायपुर,,,,,,,. 15 अक्टूबर 2026. कोरबा के श्री सत्यनारायण बरेठ ने लगभग 14 वर्षों तक एक होटल में कार्य करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्षों तक दूसरे के लिए काम करने के दौरान उनके मन में हमेशा यह इच्छा थी कि एक दिन वे अपना छोटा-सा व्यवसाय शुरू करें और अपने पैरों पर खड़े होकर परिवार के भविष्य को बेहतर बना सकें। कोविड-19 महामारी के दौरान आए लॉक-डाउन ने उनके जीवन को भी प्रभावित किया, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बीच उन्होंने अपने सपने को छोड़ने के बजाय उसे नई दिशा देने का संकल्प लिया।

इसी संकल्प के साथ श्री सत्यनारायण बरेठ ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत दस हजार रुपए के ऋण के लिए आवेदन किया। ऋण मिलने के बाद उन्होंने फास्ट-फूड का छोटा-सा व्यवसाय शुरू किया। शुरुआत भले ही छोटी थी, लेकिन उनके भीतर आत्मविश्वास और मेहनत की कमी नहीं थी। उन्होंने लगन और निरंतर प्रयास से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाना शुरू किया।

 

समय के साथ उनके प्रयास रंग लाने लगे। उन्होंने पहला ऋण समय पर चुका दिया, जिसके बाद उन्हें योजना के अंतर्गत 20 हजार रुपए का अगला ऋण प्राप्त हुआ। इस आर्थिक सहयोग से उन्होंने अपने व्यवसाय को और विस्तार दिया। कारोबार बढ़ने के साथ उनकी आमदनी में भी सुधार आया और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में उन्हें पहले की अपेक्षा अधिक सहूलियत होने लगी।

 

श्री बरेठ के लिए यह केवल व्यवसाय बढ़ने की कहानी नहीं है, बल्कि अपने सपने को हकीकत में बदलने और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने की कहानी है। अपनी मेहनत से अर्जित आय के माध्यम से वे अपने बच्चों की परवरिश और परिवार की जिम्मेदारियां बेहतर ढंग से निभा पा रहे हैं। नियमित रूप से ऋण चुकाने की उनकी आदत और व्यवसाय के प्रति समर्पण ने उन्हें आगे बढ़ने का विश्वास दिया।

 

निरंतर प्रगति और समय पर ऋण का भुगतान करने के परिणामस्वरूप वर्तमान में उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 50 हजार रुपए का ऋण भी स्वीकृत किया गया है। अब उनके सामने अपने व्यवसाय को और बेहतर बनाने तथा आय के नए अवसर तैयार करने की नई संभावनाएं हैं।

 

श्री सत्यनारायण बरेठ प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से मिले आर्थिक सहयोग को अपने जीवन में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण आधार मानते हैं। वे इस सहयोग के लिए भारत सरकार और भारतीय स्टेट बैंक के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

 

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने श्री सत्यनारायण बरेठ के छोटे से प्रयास को आत्मनिर्भरता की राह में एक मजबूत कदम बनाया है। उनकी कहानी यह बताती है कि जब मेहनत को अवसर का साथ मिलता है, तो कठिन परिस्थितियों में भी उम्मीद की नई राह बनती है। आज श्री बरेठ अपने व्यवसाय के साथ आगे बढ़ते हुए न केवल स्वयं को आर्थिक रूप से मजबूत कर रहे हैं, बल्कि अपने परिवार के बेहतर भविष्य की नींव भी मजबूत कर रहे हैं।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker