RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ आगमन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ सर्व उड़िया समाज की बैठक संपन्न

विधायक एवं छत्तीसगढ़ सर्व उड़िया समाज प्रदेश अध्यक्ष पुरन्दर मिश्रा ने समाजजनों को किया संबोधित, नुआखाई पर्व पर आयोजित सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में राष्ट्रपति के आगमन को बताया गौरवपूर्ण अवसर

The narad news 24,,,,रायपुर। आज रायपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में छत्तीसगढ़ सर्व ओड़िया समाज द्वारा आगामी 22 अक्टूबर को देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के छत्तीसगढ़ आगमन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को रायपुर उत्तर के विधायक एवं छत्तीसगढ़ सर्व उड़िया समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुरन्दर मिश्रा ने संबोधित किया। इस दौरान राष्ट्रपति जी के आगमन की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आयोजन को सफल बनाने के विभिन्न पहलुओं पर समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने अपने प्रबोधन में कहा कि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का छत्तीसगढ़ आगमन हम सभी के लिए गौरव, सम्मान और प्रेरणा का विषय है। आगामी 22 अक्टूबर को रायपुर के बलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित **सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम** में राष्ट्रपति जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर हम सभी को अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।

 

उन्होंने कहा कि नुआखाई पर्व ओड़िया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, कृषि संस्कृति, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है। ऐसे पावन अवसर पर देश की महामहिम राष्ट्रपति जी की उपस्थिति समस्त ओड़िया समाज के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है।

 

श्री मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रपति जी का जीवन संघर्ष, समर्पण, सादगी और दृढ़ संकल्प का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनका व्यक्तित्व विशेषकर युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने, शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा सेवा और संस्कार के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

 

उन्होंने समाज के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं युवाओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता के साथ राष्ट्रपति जी के स्वागत एवं प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ में निवासरत ओड़िया समाज की सांस्कृतिक एकजुटता, सामाजिक प्रतिबद्धता और राष्ट्र के प्रति सम्मान को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

 

बैठक में राष्ट्रपति जी के आगमन को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं, आयोजन की तैयारियों तथा कार्यक्रम को गरिमामय एवं सफल बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित समाजजनों ने भी आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी सहभागिता और सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।

 

**बैठक में उपस्थित समाजजन:** वकील तांडी, बसंत बाघ, पंकज जगत, देवराज महानंद, जितेन्द्र तांडी, पीयूष मिश्रा, गुननिधि मिश्रा, सत्यदेव शर्मा गौरव कुमार, जयदेव सतपति, महेश बघेल, अनीता महानंद, सावित्री जगत, संतोष सोनी, विजय छूरा, माधुरी बघेल, पिंकी निहाल, नारायण बाघ, बिंदिया नाग, राहुल क्षत्रीय, कैलाश बेहरा, खगपति सोनी, किशोर नायक, राजू बाघ, गणेश हरपाल, त्रिलोचन तांडी, सदा बेहरा, सुमित नायक, विनोद बेहरा, भगवान दीप, दुर्योधन पंका, बीनू चौहान, ज्योति छूरा, ईश्वरी छत्री, प्रदीप छत्री, मंगल तांडी, बंटी निहाल, सावन कुमार, राजू सोना, राहुल जगत, सागर कुमार, अंजू, रोशनी बाघ, कृष्ण कुमार महानंद, गोपाल सोना, सन्नी बाघ, राज सोना, सोनू बघेल, अमन बेहरा, सूरज सोनी, रोहन दीप, रमन तांडी एवं केश्री सिक्का सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker