कृषिछत्तीसगढ़

धान खरीदी की तैयारी:केंद्रीय पुल में 86.5 लाख टन चावल लेने से मुकर गई केंद्र सरकार, कहा- इस पर पुनर्विचार करेंगे

THE NARAD NEWS24……………………….प्रदेश के लगभग 25 लाख किसानों से धान खरीदी की जोरदार तैयारी चल रही है। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ से केंद्रीय पुल के लिए चावल का कोटा 61 लाख टन से बढ़ाकर 86.5 लाख टन करने पर सहमति दी थी। इसको लेकर राज्य सरकार ने बड़ी राहत की सांस ली थी, लेकिन अब केंद्र सरकार इससे मुकर गई है। केंद्र का कहना है कि वह इस बारे में फिर से विचार करेगा।

दिल्ली में राज्यों के साथ बैठक में केंद्र सरकार ने यह बात कही। बता दें कि इस बार सरकार प्रति एकड़ 15 के बजाए 20 क्विंटल धान एमएसपी पर खरीदेगी। इसलिए ज्यादा धान खरीदी होने की संभावना है। ऐसे में राज्य सरकार चाह रही है कि केंद्रीय पूल का कोटा भी बढ़ाया जाए। खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि अब केंद्रीय पुल के लिए चावल का कोटा बढ़ाने के प्रस्ताव को और बेहतर तरीके से बनाया जा रहा है।

एक नवंबर से धान खरीदी संभव

इधर, धान खरीदी के सिस्टम में इस बार कई नई चीजें होंगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। धान खरीदी के लिए पंजीयन जारी है। धान खरीदी संभवत: एक नवंबर से प्रारंभ होगी। इस बार लगभग 25 हजार करोड़ रुपए किसानों की जेब में जाने की उम्मीद है। अफसरों के अनुसार फसल बीमा योजना में बीमा कराने वाले किसान भी एक लाख और बढ़ गए हैं। पूर्व में ये लगभग 19 लाख थे जो बढ़कर 20 लाख के अधिक हो गए हैं।

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button