क्राइमछत्तीसगढ़

चुनाव आते ही पुलिस सख्त संदिग्धों की हो रही चेकिंग

THE NARAD NEWS24……………………….आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, थाना धरसींवा के पेट्रोलिंग स्टाफ द्वारा टोल नाका तरपोंगी से गुजरने वाली वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों तथा सामानों की चेंकिंग करते हुए पूछताछ की गई। दोपहिया/चारपहिया वाहनों की चेकिंग के लिए प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों में फिक्स/नाकेबंदी पाइंट लगाकर थाना क्षेत्र के भीतर प्रवेश करने वाली सभी गाड़ियों की बारिकी से जांच व चेकिंग की जा रही है।

इसके साथ ही थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थान/सूनसान स्थान में जमावड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार/बटनदार चाकू रखकर घुमने वालों सहित आम स्थानों पर शराब पीने, शराब पीने के लिए स्थान उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक-चौराहों की लगातार चेकिंग की जा रही हैं। चेकिंग के दौरान जो भी संदिग्ध पाए जाएंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। धरसींवा। नाकेबंदी कर वाहन की चेकिंग की जा रही है।

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button