क्राइमछत्तीसगढ़

चॉकलेट व्यापारी से लाखों रुपए जब्त:रायपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कूटर की डिक्की से किए बरामद; आयकर विभाग को दी गई सूचना

THE NARAD NEWS24……………………रायपुर में एक व्यापारी के बैग से सोमवार को पुलिस ने लाखों रुपए जब्त किए हैं। ये रुपए पुलिस को सड़क पर वाहनों की चेकिंग के दौरान बरामद हुए। रुपयों के बारे में पूछने पर व्यापारी स्पष्ट जवाब नहीं सका। व्यापारी ने खुद को चॉकलेट फैक्ट्री का मालिक बताया है। मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि व्यापारी नरेश तलरेजा ने अपनी स्कूटी के डिक्की में रुपयों से भरा बैग रखा था। दोपहर करीब 2:30 बजे मौदहापारा पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही है। तभी पुलिस ने व्यापारी को रोका। तलाशी के दौरान बैग से साढ़े 11 लाख रुपए बरामद हुए।

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

जब पुलिस ने व्यापारी से इन रुपयों के बारे में पूछा तो पहले तो वो गोलमटोल जवाब देकर गुमराह करने की कोशिश करने लगा। जब वो जवाब नहीं दे पाया तो पुलिस ने रुपयों को जब्त कर आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी।

व्यापारी ने खुद को चॉकलेट फैक्ट्री का मालिक बताया है।

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button