छत्तीसगढ़रोजगार

सिविल सर्विस एग्जाम:छत्तीसगढ़ में साक्षात्कार के अंकों में 33 फीसदी की कटौती, अब मुख्य परीक्षा से तय होगी रैंकिंग

THE NARAD NEWS24……………………….छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सर्विस एग्जाम में इंटरव्यू अब 100 नंबर का होगा। अब तक यह 150 नंबर का होता आया है। इंटरव्यू के नंबरों में 33 फीसदी तक की कटौती हुई है। इसका असर यह होगा कि आगामी राज्य सेवा परीक्षा की रैंकिंग मुख्य परीक्षा के नंबरों से तय होगी। यानी इस परीक्षा में अभ्यार्थियों को ज्यादा नंबर लाने होंगे।

उधर, राज्य सेवा परीक्षा के साक्षात्कार में देश में सबसे ज्यादा 275 नंबर असम, मेघालय व अरुणाचल में है। वहीं कर्नाटक में सबसे कम 25 अंक दिए जाते हैं। प्रदेश में नया नियम इसी साल से लागू होगा। यानी इस साल सिविल सेवा के लिए जो वैकेंसी निकलेगी, उसमें इंटरव्यू के नंबर कम रहेंगे। जानकारों ने बताया कि सीजीपीएससी के सिविल सर्विस एग्जाम को लेकर सवाल उठते रहे हैं। पिछली बार पीएससी-2021 का फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद चयन सूची पर सवाल उठाए गए थे। इसके बाद विवाद की स्थिति भी बनी थी। राज्य सेवा परीक्षा में इंटरव्यू के 50 नंबर कम होने के पीछे एक कारण यह भी माना जा रहा है।

अब 1500 नंबर से तय होगी मेरिट

राज्य सेवा परीक्षा की मेरिट लिस्ट अगली बार 1500 नंबरों के आधार पर तय होगी। इंटरव्यू में 50 अंक कम होने के बाद यह 100 का होगा। वहीं मुख्य परीक्षा 1400 नंबरों की होगी। मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर मेरिट बनती है। इस तरह से 1500 नंबरों के आधार पर मेरिट बनेगी। राज्य सेवा परीक्षा-2022 के लिए 6 सितंबर को आखिरी इंटरव्यू है। इसी दिन रिजल्ट जारी होने की संभावना है। इसमें 1550 अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker