भाजयुमो ने फूंका सनातन विरोधी बघेल का पुतला
कांग्रेस पार्टी के नेता भगवान श्रीराम के विरोधी है - भाजपा

The Narad news 24,,,,,,,,,,,,रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं सनातन विरोधी भूपेश बघेल का आज प्रदेश भर में पुतला दहन किया। कांग्रेस पार्टी के नेता हमेशा सनातन धर्म और साधु-संतो का अपमान करते रहे हैं। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि सनातन धर्म का विरोध पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कई कांग्रेसी नेताओं ने किया है। भूपेश बघेल अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा एवं पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का विरोध कर रहे है इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को इनका विरोध करने का स्क्रीप्ट किसी ने दिया हो। उन्होंने कहा कि रामसेतु की जब बात आई तब कांग्रेसियों ने कहा कि यह काल्पनिक है, भगवान राम को कांग्रेसियों ने काल्पनिक कहा। राम मंदिर बनने और आमंत्रण मिलने के बाद भी गांधी-परिवार दर्शन करने नहीं गया।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने हमारे मान-बिंदुओं को लगातार अपमानित किया हैं, हमारे साधु-संतों का अपमान किया हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा का प्रवचन सुनने और शिव-भक्ति के लिए गाँव-गाँव, गली-गली में सनातनी उमड़ पड़े हैं। हमें गर्व है कि धीरेंद्र शास्त्री भगवान बागेश्वर धाम की महिमा बता रहे हैं। उन्होंने सनातन को जागृत करने का काम किया हैं। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण कराने वालों से दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें संरक्षण देने वाले को सनातन धर्म एवं हमारे साधु-संतो पर बोलने का अधिकार नही है और यही कांग्रेस पार्टी जो लगातार सनातन का विरोध करती है वे अब कुछ राज्यों तक ही सीमित हो गए है और आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी कहीं नहीं होगी।
इस दौरान अमन प्रताप, विशाल पांडेय, वासु शर्मा, पिंटू साहु, अर्पित सूर्यवंशी, प्रणय साहू, अश्वनी विश्कर्मा, शंकर साहू, अभिषेक धनगर, योगी साहू, शुभंकर द्विवेदी, युगल वर्मा, भारत कुंड, आकाश शर्मा, राज गायकवाड, राहुल वर्मा, सुरेंद्र साहू, गुरमीत सिंह, गोपाल साहू, धर्मेश वर्मा मौजूद थे।
