8 और 9नवंबर रायपुर में होगा राष्ट्रीय सुपरक्रॉस चैम्पियनशिप और अंतरराष्ट्रीय FMX (फ्री स्टाइल मोटोक्रॉस) का रोमांचक प्रदर्शन ,उज्ज्वल दीपक, अध्यक्ष, CGMSA
छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (CGMSA), विगत 25 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय और FMSCI

The Narad News 24,,,,रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, देश के सबसे बड़े मोटरस्पोर्ट्स आयोजन की साक्षी बनने जा रही है।
छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (CGMSA), विगत 25 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय और FMSCI (Federation of Motor Sports Clubs of India) से मान्यता प्राप्त एकमात्र संस्था है, आगामी 08 एवं 09 नवम्बर 2025 को राष्ट्रीय सुपरक्रॉस चैम्पियनशिप और अंतरराष्ट्रीय FMX (Freestyle Motocross) इसका आयोजन करेगी। यह भव्य आयोजन बुढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम, रायपुर में होगा, जिसमें देशभर से 100 से अधिक प्रोफेशनल राइडर्स भाग लेंगे और करीब 20,000 दर्शक प्रतिदिन उपस्थिति की संभावना है।

इस वर्ष की थीम “Safe Racing Safe Riding. Safe Driving
युवाओं को सड़क पर असुरक्षित रेसिंग से रोककर उन्हें सुरक्षित माहौल और प्रोफेशनल ट्रैक पर रेसिंग के लिए प्रेरित करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।
विशेष प्रशिक्षण सत्र (छत्तीसगढ़ के राइडर्स हेतु)
तारीख: 5 October 2025
समयः सुबह 10:00 बजे से
स्थानः सोनपुर, पाटन

उज्ज्वल दीपक अध्यक्ष (CGMSA)
ट्रेनिंग क्यों?
यह प्रशिक्षण सत्र छत्तीसगढ़ के स्थानीय युवाओं को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार करने का एक अवसर है।
इसका उद्देश्य –
प्रोफेशनल रेसिंग की तकनीकें सीखना
सेफ्टी मेजर्स और रेसिंग एथिक्स समझाना
मानसिक और शारीरिक रूप से प्रतियोगिता के लिए तैयार करना
चयनित प्रतिभागियों को सुपरक्रॉस चैम्पियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
