BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चाधरना प्रदर्शन कर्मचारी संघरोजगारव्यापारशिक्षा

कर्मचारी हड़ताल पर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव विदेश दौरे पर, प्रदेश सरकार भगवान भरोसे चल रही है – दीपक बैज

किसान यूरिया, पानी के लिए परेशान मुख्यमंत्री घूमने चले गये

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर/21 अगस्त 2025। प्रदेश में अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर है, सरकारी कामकाज ठप्प पड़ा है। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारी विदेश घूमने निकल गये है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य में मितानिनें हड़ताल पर है, 16000 से अधिक एनआरएचएम के कर्मचारी हड़ताल पर है, पटवारी हड़ताल पर है, अधिकारी कर्मचारी संगठन कल से हड़ताल पर जा रहे है। प्रदेश में अराजकता के हालात है। ऐसे में मुख्यमंत्री का विदेश प्रवास का जाना साबित करता है, सरकार भगवान भरोसे चल रही है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल है, रोज हो रही हत्याओं, लूट, चाकूबाजी, बलात्कार की घटनाओं की समीक्षा कर जनता को राहत पहुंचाने के बजाय मुख्यमंत्री तफरी करने विदेश निकल गये। प्रदेश में यूरिया की कमी तथा बिजली कटौती के कारण किसानों में हाहाकार मचा है। फसल बर्बाद हो रही है। मुख्यमंत्री, राज्य की 80 प्रतिशत आबादी किसानों की चिंता छोड़कर विदेश प्रवास पर चले गये है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय विदेश दौरे पर 10 दिनों के लिए गये है, वे जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा करेंगे। कुछ दिन पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी एक हफ्ते के अमेरिका प्रवास पर गये थे उनके वहां जाने का प्रदेश को क्या फायदा हुआ, आज तक उन्होंने प्रदेश की जनता को नहीं बताया। उपमुख्यमंत्री अरूण साव भी विदेश होकर आये है। अब मुख्यमंत्री जा रहे उम्मीद है कि उनके विदेश यात्रा का प्रदेश को कुछ फायदा मिलेगा क्योंकि इन विदेश यात्राओं पर प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई का लाखों रूपया खर्च होता है। मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि उनके विदेश यात्रा का एजेंडा क्या है?

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker