CONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंतपूर्व विधायक रायपुर पश्चिमपूर्व सीएम भुपेश बघेलरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

प्रदेश कांग्रेस की चार महत्वपूर्ण बैठकें संपन्न 7 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे की रायपुर में होगी महति सभा

Four important meetings of the state Congress concluded National President Kharge will hold an important meeting in Raipur on July 7

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर में23 जून 2025। प्रदेश कांग्रेस की चार महत्वपूर्ण बैठकें प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी जरिता लैतफलांग, राष्ट्रीय सह-सचिव एवं सह प्रभारी विजय जांगिड़ की उपस्थिति में संपन्न हुई।

पहली बैठक पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की हुई जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश के वर्तमान राजनैतिक हालात तथा प्रदेश कांग्रेस के कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा किया। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश कांग्रेस के द्वारा पिछले माह चलाये गये आंदोलनों के बारे में बैठक में जानकारी दिया।

 

बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि आगामी 7 जुलाई को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं संगठन महासचिव वेणु गोपाल राव की महति सभा होगी।

खाद, बीज की कमी, अवैध शराब बिक्री, युक्तियुक्तकरण से स्कूलों की बंद, बिगड़ती कानून व्यवस्था, धान की खराबी जैसे मुद्दों पर आने वाले समय में सरकार के खिलाफ और प्रभावी आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया।

 

दूसरी, तीसरी और चौथी बैठक प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कांग्रेस अध्यक्षों तथा मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्षों की हुई। इन बैठकों में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सुकमा में कांग्रेस पार्टी की संपत्ति राजीव भवन को अटैच किये उन पर चर्चा हुई। किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद, बीज उपलब्ध किये जाने एवं युक्तियुक्तकरण के नाम पर 10643 स्कूलों को बंद किये जाने के विरोध में चलाये जा रहे चरणबद्ध आंदोलन-शिक्षा न्याय सहित प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, अवैध रेत उत्खनन, अवैध एवं नकली शराब ब्रिक्री के खिलाफ लगातार जारी है, जिसे निरंतर आगे जारी रखा जायेगा। जिला एवं नगर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक मासिक समीक्षा बैठक पर चर्चा। प्रत्येक आगामी माह में जिला एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी की कार्ययोजना सुनिश्चित किये जाने पर चर्चा।

बैठक में राज्ससभा सांसद फूलोदेवी नेताम, एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी, एआईसीसी सचिव देवेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व मंत्री गुरू रूद्र कुमार, पूर्व मंत्री उमेश पटेल, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा, पीसीसी उपाध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, बीरेश ठाकुर, पूर्व विधायक अरूण वोरा, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी, संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शैलेश नितिन त्रिवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, सेवादल अध्यक्ष अरूण ताम्रकर, महामंत्रीगण प्रशांत मिश्रा, दीपक मिश्रा, नरेश ठाकुर, डॉ. थानेश्वर पाटिला, राजेन्द्र साहू, सकलेन कामदार, जितेन्द्र साहू, सीमा वर्मा, कन्हैया अग्रवाल, शाहिद खान, दीपक दुबे, सुबोध हरितवाल, सदस्य कार्यसमिति लालजी चंद्रवंशी, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, जिला अध्यक्षगण रायपुर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष उधो राम वर्मा, बलौदाबाजार अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे, गरियाबंद अध्यक्ष भावसिंह साहू, महासमुंद अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, धमतरी अध्यक्ष शरद लोहाना, दुर्ग शहर अध्यक्ष गया पटेल, दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर, भिलाई शहर अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा, राजनांदगांव शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, राजनांदगांव ग्रामीण अध्यक्ष भागवत साहू, मोहला मानपुर अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर, कवर्धा अध्यक्ष होरी राम साहू, जगदलपुर शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य, बस्तर ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, सुकमा अध्यक्ष महेश्वरी बघेल, नारायणपुर अध्यक्ष बिसेल नाग, बीजापुर अध्यक्ष लालू राठौर, कांकेर अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, बिलासपुर शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय, बिलासपुर ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, गौरेल्ला-पेण्ड्रा-मरवाही अध्यक्ष उत्तम वासुदेव, मुंगेली अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, कोरबा शहर अध्यक्ष नाथूलाल यादव, कोरबा ग्रामीण अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा, जांजगीर-चांपा अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैंगवार, रायगढ़ शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला, रायगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष नागेन्द्र नेगी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ ताराचंद देवांगन, जशपुर अध्यक्ष मनोज सागर यादव, सरगुजा अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, सूरजपुर अध्यक्ष भागवती राजवाडे, बलरामपुर अध्यक्ष कृष्णप्रताप सिंह, कोरिया अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अमीन मेमन, कांग्रेस विधि विभाग अध्यक्ष देवा देवांगन, कांग्रेस आरटीआई विभाग नितिन सिन्हा, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग राजकुमार अंचल, कार्यकारी कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग, प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, आदिवासी कांग्रेस जनक ध्रुव, कांग्रेस पिछड़ा विभाग केशव चंद्राकर, मछुआ कांग्रेस अध्यक्ष एमआर निषाद, प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर, प्रदेश कांग्रेस असंगतिठत क्षेत्र समस्या निवारण अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दिक, कांग्रेस खेल-कूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रवीण जैन, कांग्रेस लोक कला संस्कृति अध्यक्ष प्रशांत नीरज उपस्थित थे।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker