CONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़दिल्ली ख़ास ख़बरबधाई शुभकामनाएंरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस में सूर्य प्रकाश उपाध्याय को प्रदेश महा सचिव राज्य की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत कांग्रेस पार्टी ने सूर्य प्रकाश उपाध्याय को छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस का राज्य महा सचिव नियुक्त किया

 

नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रस्तुत सूची की गहन समीक्षा और विचार-विमर्श के उपरांत यह नियुक्ति की गई है, जो 27 मई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी।

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर निवासी सूर्य प्रकाश उपाध्याय लंबे समय से किसान हितों के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे हैं। उनकी छवि एक जुझारू और जमीन से जुड़े कार्यकर्ता की रही है। किसानों की समस्याओं को लेकर उन्होंने कई बार सड़क से लेकर मंच तक अपनी आवाज बुलंद की है।

नियुक्ति के बाद श्री उपाध्याय ने कहा, “यह जिम्मेदारी मेरे लिए गर्व की बात है। मैं कांग्रेस पार्टी और किसान कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूं। प्रदेश के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए मैं पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करूंगा।”

प्रदेश कांग्रेस से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्री उपाध्याय को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में किसान कांग्रेस नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त करेगी।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker