BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पूर्व विधायक रायपुर पश्चिमराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के नाम पर छत्तीसगढ़ की जनता को छला जा रहा है – कन्हैया अग्रवाल, विकास उपाध्याय, पंकज शर्मा

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर आरटीओ दफ्तर का घेराव शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के कार्यालय एवं निवास का घेराव किया जाएगा मुख्यमंत्री के खुद के विभाग का हाल खस्ता

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल जी के नेतृत्व में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय एवं पंकज शर्मा सहित कांग्रेसजनों ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के मामले में रायपुर के लाखों वाहन मालिकों को हो रही परेशानी को दृष्टिगत् रखते हुए इस समस्या का शीघ्र समाधान करने, अनियमितता दूर करने, व्यवस्था को सुधारने की मांग को लेकर आज आरटीओ कार्यालय का घेराव किया। कन्हैया अग्रवाल, विकास उपाध्याय एवं पंकज शर्मा ने बताया कि प्रदेश में लगभग 40 लाख वाहनों के नंबर प्लेट बदला जाना है, जिसमें भी सिर्फ रायपुर जिले में ही 10 लाख नंबर प्लेट लगाये जाने हैं। जबकि वर्तमान में 10 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण किये गये हैं और बाकि वाहन मालिकों पर चालान की कार्यवाही धड़ल्ले से शुरू कर दी गई है।

दोनों नेताओं ने कहा कि नंबर प्लेट लगाये जाने वाले स्थान पर शासकीय कर्मचारी की अनिवार्य रूप से ड्यूटी लगाई जाये, नंबर प्लेट लगाने वाले केंद्रों में कव्हर, ब्रेकेट की बिक्री पूरी तरह बंद किये जायें, नंबर प्लेट लगाने के लिए दी गई तिथि पर नंबर प्लेट उपलब्ध कराये जायें व नंबर प्लेट लगाने के लिए केंद्र पर पहुँचे वाहन मालिकों के साथ अपमानजनक व्यवहार रोकने के साथ ही ट्रैफिक पुलिस के द्वारा की जाने वाली चालानी कार्यवाही पर भी रोक लगाई जाये जब तक कि लगभग सभी वाहनों में नंबर प्लेट लग नहीं जाते। पूर्व में भी वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने इन्द्रावती भवन, नया राजधानी रायपुर में ट्रांसपोर्ट कमिश्नर एस प्रकाश से इस संबंध में मुलाकात किया है।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लगातार आम जनमानस को परेशान करने का काम किया जा रहा है, आरटीओ द्वारा लगातार लोगों को परेशान किया जा रहा है, लोगों से नंबर प्लेट के लिए पहले मोबाईल नंबर रजिस्ट्रेशन करने के लिए ही राशि लेकर तथा नंबर प्लेट के लिए अलग से ऑनलाईन के माध्यम से मनमाने तरीके से अलग-अलग वेबसाईटों द्वारा अलग-अलग राशि भी लिये जा रहे हैं और ऑनलाईन आवेदन करने पर भी वाहन मालिकों को नंबर प्लेट लगाने हेतु महीनों, दो महीनों की तारीख मिल रही है, तारीख मिलने के पश्चात् भी उसी दिन नंबर प्लेट नहीं लग रहे बल्कि हफ्ते भर और बाद नंबर प्लेट लगाने के लिये बुलाया जा रहा है। वहीं नंबर प्लेट तत्काल लगाने के लिए भी 3000-5000 लेकर जनता को ठगा जा रहा है। इसके साथ-साथ ही विभाग द्वारा कमर्शियल वाहनों में जीपीएस का चार्ज 5000-6000 लिया जा रहा है और जो रेडियम पट्टी सामान्य बाजार में एक रेट में दिया जाता है उसे भी विभाग द्वारा 10 गुना-12 गुना ज्यादा में बेचकर सरकार का खजाना भरने का काम किया जा रहा है। जिसके लिए आज कांग्रेस पार्टी ने आरटीओ का घेराव किया है, यदि व्यवस्था शीघ्र नहीं सुधरी और आम जनता से ऐसे ही पैसे वसूलते रही तो इसके पश्चात् पुनः ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के कार्यालय और निवास का भी घेराव किया जाएगा, वहाँ भी यदि कार्यवाही नहीं होगा तो परिवहन मंत्री के निवास का घेराव किया जाएगा। आम जनता के पैसों को बिल्कुल भी लूटने नहीं दिया जाएगा यह कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता के साथ खड़ी है। आज के महत्वपूर्ण घेराव में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, विकास उपाध्याय, पंकज शर्मा, बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन, कमलाकांत शुक्ला, मोहम्मद रियाज, सोमेन चटर्जी, मनोज सोनकर, दिलीप गुप्ता, मोहम्मद सिद्दीक, दाऊलाल गोस्वामी, शिवश्याम शुक्ला, नागेन्द्र वोरा, देव कुमार साहू, दिनेश शुक्ला, अभिषेक ठाकुर, वेद प्रकाश कुशवाहा, हर्षित जायसवाल सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker