BREKING NEWSRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाक्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पुलिस प्रशासन

थाना उरला क्षेत्रांतर्गत रियल इस्पात कंपनी के सामने ट्रक में रखे अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित आरोपी पकड़ा गया।

अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर पुलिस

दिनांक 01.04.2025

अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार*

थाना उरला क्षेत्रांतर्गत रियल इस्पात कंपनी के सामने ट्रक में रखे अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित आरोपी पकड़ा गया।

* आरोपी द्वारा ओड़िशा से ट्रक में रख कर रायपुर छड़ लोड करने आया था जिसे गुजरात ले जाने का था प्लान।

 

* आरोपी के कब्जे से कुल 40.545 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 4,05,000 रूपये एवं एक ट्रक क्रमांक G.J/01 J.T./4272 कीमती 20,00,000/-किया गया जप्त।*

 

*जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 24,05,000/- *

* प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपी के संबंध में की जा रहीं है विस्तृत पूछताछ।*

 

*आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 58/25 धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।*

 

विवरण – पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 01.04.25 को थाना उरला मे सूचना प्राप्त हुई कि रियल कंपनी गेट के सामने रोड किनारे 01 ट्रक मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है।सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक उरला सुश्री पूर्णिमा लामा,थाना प्रभारी उरला को आरोपी को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना उरला टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन की पतासाजी करते हुये पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम इरफ़ान सा दीवान निवासी आनंद गुजरात का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा ट्रक के टुल बॉक्स के डिक्की की तलाशी लेने पर 04 सफ़ेद रंग की बोरी मे गांजा रखा होना पाया गया।

 

जिस पर विधिवत कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से कुल 40.545 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा तथा ट्रक वाहन क्रमांक G.J/01 J.T/4272 जुमला कीमती लगभग 24,05,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 58/25 धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

 

*गिरफ्तार आरोपी*

 

*01. इरफ़ान सा दीवान पिता इस्माइल सा दीवान उम्र 32 साल निवासी ग्राम भोभा टेकारों बोरसद थाना बोरसद जिला आनंद गुजरात

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker