RIAPURRIAPUR BREKING NEWSओड़िशाकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकबधाई शुभकामनाएंमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायकरायपुर ग्रामीणरायपुर ग्रामीण विधायकरायपुर दक्षिणरायपुर दक्षिण विधायकरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर मधुसूदन दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया सीएम साय,, उत्कल दिवस को लेकर विधायक व समाज के कद्दावर नेता पुरन्दर मिश्रा ने कहा, भाजपा ने समाज को राजनीतिक रूप से स्थापित किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़, ओडिशा में रोटी और बेटी का संबंध बताया

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर। मुख्यमंत्री श्री साय ने ओडिशा राज्य स्थापना दिवस (उत्कल दिवस) पर प्रदेश सहित देशभर में रह रहे उत्कल समाज के सभी बंधुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह दिवस केवल ओडिशा के गठन का उत्सव नहीं, बल्कि संघर्ष, आत्मगौरव और सांस्कृतिक एकता की प्रेरणा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में उत्कल समाज के लोग निवास करते हैं, जो प्रदेश की सामाजिक समरसता और विविधता को सशक्त बनाते हैं।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने बैरिस्टर मधुसूदन दास के योगदान को नमन करते हुये कहा कि बैरिस्टर मधुसूदन दास जैसे दूरदर्शी और समर्पित व्यक्तित्व के संघर्षों के कारण ही 1 अप्रैल 1936 को ओडिशा राज्य का गठन हुआ। श्री मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच सदियों से सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध रहे हैं। उन्होंने बताया कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ को चढ़ने वाला भोग का चावल आज भी छत्तीसगढ़ से जाता है। विशेष रूप से देवभोग क्षेत्र का चावल, जो प्रभु के प्रसाद के रूप में उपयोग होता है, दोनों राज्यों के धार्मिक जुड़ाव का प्रतीक है। महाप्रभु जगन्नाथ से प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना विधायक श्री मिश्रा ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ से छत्तीसगढ़ वासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद हमेशा छत्तीसगढ़ पर बना रहेगा।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक किरण देव, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चैबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव , प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, एम.आई.सी. सदस्य, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में उत्कल समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker