IED नक्सलियोंआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशधार्मिकपत्रकारबधाई शुभकामनाएंरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

विनोद साहू जी ने जन्मदिन पर बाबा बागेश्वर नाथ महादेव का आशीर्वाद लिया और गुरु खुशवंत साहेब जी से प्राप्त किया विशेष स्नेह

Vinod Sahu ji took blessings of Baba Bageshwar Nath Mahadev on his birthday and received special affection from Guru Khushwant Saheb ji.

 

 

The Narad News 24,,,,,,आरंग। युवा शक्ति परिवार आरंग के प्रमुख श्री विनोद साहू जी ने अपने जन्मदिन के पावन अवसर पर सर्वप्रथम बाबा बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में मत्था टेककर भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उन्होंने युवा शक्ति परिवार के संस्थापक, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं आरंग विधायक, आदरणीय गुरु खुशवंत साहेब जी से भेंट कर उनका विशेष स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु साहेब जी ने विनोद साहू जी को आशीर्वाद देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विनोद साहू जी के जन्मोत्सव से पूरे आरंग विधानसभा क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने केक काटकर, गुलदस्ता और बुके भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

इस शुभ अवसर पर श्री विनोद साहू जी ने सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद करते हुए कहा, “गुरु खुशवंत साहेब जी का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र के विकास और सेवा कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाऊंगा।”

कार्यक्रम में युवा शक्ति परिवार के सभी सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने उनके स्वास्थ्य, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker