BREKING NEWSEDUCATIONIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकारपुलिस प्रशासनरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत नया बस स्टैण्ड भाठागांव में अवैध गांजा के साथ 01 नफर आरोपी को पकडा गया रंगेहाथ

कार्यवाही में निरीक्षक मनोज कुमार साहू के द्वारा 20.410 किलो ग्राम गांजा के साथ उत्तर प्रदेश के अंतर्राज्यीय आरोपी अजीत यादव को किया गया गिरफ्तार

 

The Narad News 24,,,,रायपुर पुलिस। दिनांक-13.01.2025

20.410 किलो ग्राम गांजा के साथ उत्तर प्रदेश के अंतर्राज्यीय आरोपी अजीत यादव को किया गया गिरफ्तार।

थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत नया बस स्टैण्ड भाठागांव में अवैध गांजा के साथ 01 नफर आरोपी को पकडा गया रंगेहाथ।*

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 2,04,000/- रूपयें।

आरोपी गांजा को उडिसा से वाराणसी लेकर जाना बताये है।*

*➡️आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपी के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध कमांक 31/25 धारा 20 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।*

 

विवरण- उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ० लाल उम्मेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 12.01.2025 को थाना टिकरापारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत नया बस स्टैण्ड भाठागांव गेट नंबर 01 के आगे एक दुबला पतला व्यक्ति जिसका हल्का दाढी मुंछ है काला नीला रंग का ट्रेकसूट एवं नीला रंग का लोवर पहना है जिसके पास एक हरा नीला लाल रंग का लाईनिंगदार प्लास्टिक बोरी है जिसमें वह अवैध गांजा रखकर विक्रय करने हेतु ग्राहक तलाश रहा है की मुखबीर की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती श्री राजेश देवांगन, तथा थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक मनोज कुमार साहू को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना टिकरापारा पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये अनुसार उस व्यक्ति को चिन्हांकित किया गया। पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम अजीत यादव पिता उमाशंकर यादव उम्र 24 साल निवासी ग्राम धनेजा थाना जफराबाद जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी के पास रखे प्लास्टीक के बोरी का तलाशी लिये जिसमें गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 20.410 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 2,04,000/रु जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध कमांक 31/25 धारा 20 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है।

*गिरफ्तार आरोपी*

अजीत यादव पिता उमाशंकर यादव उम्र 24 साल निवासी ग्राम धनेजा थाना जफराबाद जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश

*कार्यवाही में निरीक्षक मनोज कुमार साहू थाना प्रभारी टिकरापारा, सहायक उप निरीक्षक इन्द्रकुमार आडिल, प्रधान आरक्षक राजेश श्रीवास, आरक्षक घनश्याम तिवारी, जश्वन शर्मा, राजेश मण्डावी, अरूण ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।*

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker