BREKING NEWSEDUCATIONIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकारपुलिस प्रशासनमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराजिमरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

मुख्यमंत्री के निर्देशों का हो रहा त्वरित अमल  पीएचसी के लिए आरक्षित जमीन पर बेजा कब्जा हटाया, दतरेंगा में गिराई बाउड्रीवाल, डोमा में तालाब किनारे से हटाया बेजा कब्जा

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा के विरूद्व तहसीलदार की बडी कार्रवाई* *अतिक्रमण के खिलाफ तेज हुई कार्रवाई

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर 7 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कारवाई करने के निर्देश के बाद जिले में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाईयां तेज कर दी गई हैं। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने भी समय सीमा की साप्ताहिक बैठकों में शासकीय जमीनों पर अवैध रूप से किए गए कब्जों को हटाने में तेजी लाने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए है। इसी क्रम में आज तहसीलदार श्री पवन कोसमा ने दतरंेगा और डोमा ग्राम पंचायतों में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। तहसीलदार की मौजूदगी में ग्राम पंचायत दतरंेगा में सरकारी जमीन पर नियम विरूद्व बनाई गई बाउड्रीवाल को जेसीबी मशीन से गिरा दिया गया । वहीं ग्राम डोमा में तालाब के ऊपर किए जा रहे अवैध कब्जे को भी हटा दिया गया। इस दौरान क्षेत्र के पटवारी, ग्राम पंचायतों के सरपंचों के साथ अन्य राजस्व अमला भी मौजूद रहा।

तहसीलदार श्री कोसमा ने बताया कि ग्राम दतरंेगा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए आरक्षित की गई शासकीय भूमि पर पंजवानी नाम के व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा था। इस भूमि पर पंजवानी ने अवैध रूप से बाउड्रीवाल भी खडी कर ली थी। तहसीलदार द्वारा इस अवैध कब्जे के खिलाफ पंजवानी को नोटिस जारी कर उसे हटाने के निर्देश दिए गए थे। तहसीलदार ने यह भी बताया कि जारी नोटिस के बाद भी पंजवानी ने अवैध कब्जा नहीं हटाया। लगभग 50 डिसमिल शासकीय भूमि को घेरकर बनाई गई बाउड्रीवाल को आज जेसीबी मशीन से गिराकर कब्जामुक्त कर दिया गया है। अब इस भूमि पर लोगों की सुविधा के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन सकेगा। तहसीलदार श्री कोसमा ने डोमा गांव में भी तालाब के किनारे ग्रामीणों द्वारा सीमेंट पोल गडाकर तार से घेरा बना शासकीय जमीन पर किए जा रहे कब्जे को हटवाया। यह कार्रवाई हल्का पटवारी की रिर्पोट के आधार पर की गई।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button