BREKING NEWSEDUCATIONIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआबकारी विभागकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकारपुलिस प्रशासनमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराजिमरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हो रही त्वरित कार्रवाई अवैध उत्खनन पर कार्रवाई*  *अवैध रैम्प को किया गया नष्ट, अवैध मुरूम खनन पर भी कार्रवाई

एक सप्ताह मे अवैध उत्खनन में लिप्त 66 वाहन जब्त

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर 07 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश में जिले की अवैध खनिज खनन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। रायपुर जिले में खनिज विभाग की टीम ने तहसील गोबरानवापारा के ग्राम पारागांव में अवैध रेत उत्खनन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रेत खनन बंद पाए जाने की स्थिति किन्तु रेत खनन के लिए बनाए गए अवैध रैम्प को मशीन से नष्ट किया गया। साथ ही पारागांव के निकट ही गरियाबंद जिले में वहां की संयुक्त टीम के साथ कार्रवाई कर रेत का अवैध उत्खनन करते हुए 2 चैन माउंटेन मशीन को दो मशीनों को जब्त कर थाने को सुपुर्द किया है। ग्राम चीचा में अवैध मुरूम उत्खनन पर कार्रवाई करते हुए 1 रबई और एक हाईवा को जब्त किया गया है। कलेक्टर डाॅ गौरव सिंह के निर्देश में की जा रही कार्रवाई में खनिज विभाग के उप संचालक श्री के.के गोलघाटे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। विगत सप्ताह में 66 खनिज वाहनों के विरूद्ध अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई की गई है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई जारी है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker