BJP CGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधार्मिकबधाई शुभकामनाएंबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूमुख्य निर्वाचनराजनीतिरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

विधायक दीपेश साहू ने नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू को दी बधाई 

बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने भाजपा गमछा पहनाकर उनका स्वागत अभिनन्दन करते हुए नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी

विधायक दीपेश साहू ने नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू को दी बधाई

 

 

The Narad News 24,,,,,,बेमेतरा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आज संगठन चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई है जिसमे चुनाव अधिकारी के रूप में प्रदेशमहामंत्री भरत वर्मा पहुचे हुए थे l जिन्होंने भाजपा कार्यलय में सर्वसम्मति से अजय साहू को नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यालय में पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।इस दौरान बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने भाजपा गमछा पहनाकर उनका स्वागत अभिनन्दन करते हुए नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी l विधायक दीपेश साहू ने अजय साहू की नियुक्ति को संगठन की एकजुटता बढ़ाने वाला कदम बताया।

उनकी नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।आगे उन्होंने कहा की भाजपा की शीर्ष नेतृत्व आज एक छोटे से किसान पुत्र जमीनी स्तर में पार्टी की काम करने वाले अजय साहू को भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त कर आज एक अच्छा सन्देश दिया है l भारतीय जनता पार्टी सदैव कार्यकर्ताओ की मेहनत को ख्याल रखने वाली पार्टी है कहा और आज उसी का परिणाम है जब बेमेतरा के एक छोटे से जमीनी स्तर के कार्यकर्त्ता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई है l मुझे विश्वास है आगामी होने वाले नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव है और आगामी इन पांच सालो में नवनिर्वाचित युवा जिलाध्यक्ष अपनी संगठनात्मक नेतृत्व को निर्वहन कर संगठन को मजबूती प्रदान कर अपनी जिम्मेदारी को बखूबी से निर्वहन करेंगे l इस दौरान चुनाव अधिकारी और प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, साजा विधायक ईश्वर साहू, पूर्व विधायक अवधेश सिँह चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव लाफचंद बाफना, ओमप्रकाश जोशी, राजेंद्र शर्मा,विजय सिन्हा, सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता मौजूद रहे l

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker