IED नक्सलियोंआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबउप मुख्यमंत्री अरुण सावकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकारबधाई शुभकामनाएंमंत्री बृजमोहन अग्रवालरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

आरंग नगर पालिका परिषद में उप मुख्यमंत्री  अरुण साव जी एवं सांसद  बृजमोहन अग्रवाल जी के कर-कमलों द्वारा 15 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया,कार्यक्रम की अध्यक्षता,विधायक गुरु खुशवंत साहेब

आरंग नगर पालिका परिषद में 15 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

 

 

 

The Narad News 24,,,,,आरंग, 23 दिसंबर 2024:

आज आरंग नगर पालिका परिषद में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी एवं सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी के कर-कमलों द्वारा 15 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आरंग के लोकप्रिय विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने की। इस भव्य आयोजन में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी ने अपने उद्बोधन में कहा, “छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में सुशासन की सरकार में हर नागरिक को विकास का लाभ मिल रहा है। हर जगह ‘साय साय’ हो रहा है, और आरंग इसका सटीक उदाहरण है।” उन्होंने यह भी कहा, “पिछली पांच वर्षों की सरकार में जितना काम नहीं हुआ, उतना हमारी सरकार ने मात्र एक वर्ष में ही कर दिखाया है। अभी हमारे पास आगे चार वर्ष और हैं, जिनमें हम विकास की नई ऊंचाइयों को छुएंगे।”

कार्यक्रम के दौरान आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने अपने उद्बोधन में कहा, “राजा मोरध्वज की धर्मनगरी आरंग में उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी का स्वागत है। आज हम सबके लिए गौरव का पल है। प्रतिवर्ष राजा मोरध्वज महोत्सव मनाने के लिए 10 लाख रुपये मिलेंगे, और संग्रहालय के लिए 25 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे, जिससे पर्यटक आरंग की पुरातन संस्कृति को जान सकेंगे। भंडारपुरी धाम में मोती महल के निर्माण के लिए 19 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है। चंदखुरी में प्रभु श्रीराम की मूर्ति के बदलाव का कार्य शुरू हो गया है। आरंग में व्यवहार न्यायालय की सौगात मिली है, जिससे लोगों को अब रायपुर जाने की जरूरत नहीं होगी। शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मोदी जी की गारंटी को पूरा किया जा रहा है। आरंग के विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होगी।”

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि आरंग विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार की नीतियों एवं योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस क्षेत्र को और अधिक विकास कार्यों की सौगातें मिलती रहेंगी।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker