IED नक्सलियोंKORBAकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंपत्रकारबधाई शुभकामनाएंरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षासतनामी समाजस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग
उद्योग मंत्री ने दी बाबा गुरु घासीदास जयंती की शुभकामनाएं
Industry Minister wishes Baba Guru Ghasidas Jayanti
The Narad News 24,,,,,कोरबा। वाणिज्य उद्योग और श्रममंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास जी की 18 दिसम्बर को जयंती के अवसर पर जिले समेत प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि महान संत बाबा गुरू घासीदास ने सामाजिक, आर्थिक, शोषण तथा जातिवाद, सामंतियों के अन्याय और अत्याचार के विरूद्ध आवाज उठाकर मनखे मनखे एक समान है का संदेश दिया।
श्री. देवांगन ने कहा कि समाज को एकता के सूत्र में पिरोने वाले बाबा गुरू घासीदास शांति, सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। समाज को नई दिशा प्रदान करने में उनका अतुलनीय योगदान है। उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। उनका जीवन दर्शन और विचार मूल्य पूरी मानव जाति के लिए कल्याणकारी है और अनुकरणीय है।

