RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

भाजपा की रिकॉर्ड जीत के लिए संगठन महामंत्री साय व स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने किया मार्गदर्शन

Organization General Secretary Sai and Health Minister Jaiswal provided guidance for BJP's record victory.

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव की तारीख घोषित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की एक आवश्यक बैठक बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में हुई। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए आगामी 18 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी और 13 नवंबर को मतदान के बाद 23 नवंबर को नतीजों की घोषणा होगी।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर बैठक ली, जिसमें रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री साय ने बैठक में मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर की जानकारी ली एवं बैठक में आए सभी लोगों का मार्गदर्शन किया। संगठन महामंत्री पवन साय जी ने कहा कि जनता का जो विश्वास हम पर लगातार कायम है वह विश्वास हमें फिर प्राप्त करना है। इस मौके पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के संयोजक श्यामबिहारी जायसवाल ने भी चुनाव के मद्देनजर आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए आगामी उपचुनाव में एक बार फिर भाजपा की रिकॉर्ड मतों से जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

आज की बैठक में भाजपा संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, पूर्व सांसद सुनील सोनी, दक्षिण विधानसभा प्रभारी विजय केसरवानी जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ,महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर, सत्यम दुबा, मोहन एंटी मंत्री अकबर अली, भाजपा मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल सच्चिदानंद उपासना सुभाष तिवारी जेपी शर्मा मिर्जा एजाज बाग मीनल चौबे सरिता वर्मा सरिता दुबे मनोज वर्मा मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा मुकेश पंजवानी सालिक ठाकुर प्रवीण दौवड़ा उपस्थित थे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker