BJPBJP CGEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

कर्मचारियों का डीए बढ़ाना सरकार का बड़ा निर्णय,मुख्यमंत्री जी का आभार करता हूं :किरण देव

Increasing DA of employees is a big decision of the government, I thank the Chief Minister: Kiran Dev

 

 

The Narad news 24 रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के कर्मचारियों का डीए 4 प्रतिशत बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने पर मुख्यमंत्री श्री साय व प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। श्री देव ने कहा कि कर्मचारियों का डीए बढ़ने से ‘मोदी की गारंटी’ पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम प्रदेश सरकार ने उठाया है। अब दीपावली से ठीक पूर्व हुई इस घोषणा से प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान भत्ता मिलेगा और उनके परिवारों में खुशहाली आएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार जिस सुशासन की परिकल्पना को धरातल पर साकार करने जा रही है, उसकी स्थापना में कर्मचारियों के महती योगदान को अनदेखा नहीं किया जा सकता। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने घोषणापत्र में कर्मचारियों के हितों व कल्याण के लिए जो वादे किए थे, प्रदेश की भाजपा सरकार ने उन पर तेजी से अमल करते हुए अधिकांश वादे पूरे कर दिए गए हैं और शेष वादे इसी तेज गति से पूरे किए जाएंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार ने कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ाकर एक बार फिर वचनबद्धता और वचनपालन की अपनी प्रामाणिकता को सिद्ध किया है कि भाजपा जो कहती है, वह करती है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker