BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाक्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीपुलिस प्रशासनराजनीतिरायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड क्रमांक 42 में लगातार बढ़ती चोरियों व बढ़ते अपराधों से जनता में भय का माहौल

पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड क्रमांक 42 में बीजेपी के सांसद, विधायक व पार्षद जतना के हित में मूकदर्शक बने हुए हैं - संदीप तिवारी

 

 

The Narad News 24,,,,, रायपुर। में दिनांक 11-09-2024, रायपुर। कांग्रेस नेता व पार्षद प्रत्याशी संदीप तिवारी ने कहा कि पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड क्रमांक 42 में लगातार चोरियाँ बढ़ रही है कभी मैत्री नगर के मंदिर को निशाना बनाया जाता है तो कभी कॉलोनी के रहवासियों के लगातार साइकिल चोरी गार्डन एवं घरों से हो रहे हैं लगातार और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड क्रमांक 42 में देखने को मिलता है जहां लाइट बंद रहती है

और रात के अंधेरे का वे लोग फायदा उठाते हैं वार्ड में कहीं पर भी सीसीटीवी कैमरे इन पांच सालों में नहीं लगाए गए जिससे अपराधियों में भय नजर आता है, ना ही पुलिस की गस्त रहती है जिसके कारण अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और आज इसी के कारण पवन कुमार यदु जी के निवास से 1.65 लाख की चोरी हो गई इसके बाद भी सत्ताधारी लोग मूकदर्शक बने हुए बैठे हुए हैं।

 

कांग्रेस नेता संदीप तिवारी ने बताया कि लगभग 34 साल से इस क्षेत्र में बीजेपी के विधायक हैं, लगभग 30 साल से बीजेपी के सांसद हैं और पार्षद भी बीजेपी के रहे हैं उसके बाद भी ना ही इन क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाए गए ना ही पुलिस चौकी खोली गई। उन्होंने आगे कहा कि जहां कॉलोनी में लगातार चोरियां हो रही है वही कॉलोनी छोड़कर आप बस्ती की तरफ जाएंगे तो वहां अवैध नशे का कारोबार, सट्टा-जुआँ धड़ल्ले से चल रहा है कोई रोकने टोकने बोलने वाला नहीं है माताएं, बहने लगातार परेशान है और आये दिन शिकायतें करती रहती है उसके बाद भी जनप्रतिनिधि द्वारा उनकी शिकायतों को नजर अंदाज किया जाता है।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker