कैबिनेट मंत्रीघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े महिला बाल विकाससूरजपुर

भटगांव क्षेत्र के विकास के लिए 20.57 करोड़ रूपए मंजूर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से विकास कार्यों को मिली रफ्तार

20.57 crore rupees approved for the development of Bhatgaon area. Development work gained momentum due to the efforts of Minister Mrs. Laxmi Rajwade

 

 

The Narad News 24,,,,,सूरजपुर/ महिला एवं बाल विकास मंत्री और भटगांव विधानसभा की विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 20 करोड़ 56 लाख 55 हजार रूपए की मंजूरी दी गई है। आगामी वित्तिय वर्ष में बजट में 30 से अधिक कार्य शामिल हुई है जिन्हें प्राथमिकता से स्वीकृती आदेश जारी किया जाएगा

इन कार्यों में एन.एच. 43 से नया कृष्ण मंदिर सिलफिली बनारस रोड तक 5 किलोमीटर लंबे पहुँचमार्ग का निर्माण कार्य, जिसकी लागत 690.68 लाख रूपये है। इसी प्रकार एन.एच. 43 से मायापारा दुर्गाबाड़ी होते हुए रविंद्र नगर (नवापारा) तक 4 किलोमीटर का पहुँच मार्ग 448.95 लाख रूपए की लागत से तैयार किया जाएगा। बीरमताल से उमेशपुर के बीच गोबरी नदी पर पुलिया निर्माण कार्य हेतु 307.19 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है। सूरजपुर के कुप्पा जमघरपारा से चौकीदार पारा नवापारा गिरहूलपारा तक 6.10 किलोमीटर तक पहुंचमार्ग 593.73 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से न सिर्फ क्षेत्र में यातायात सुविधा बेहतर होगी, बल्कि ग्रामीणों को सुगम आवागमन के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार जनता से किए गए हर वादे को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker