BJPBJP CGBREKING NEWSEDUCATIONpm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़धार्मिकमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरायपुर ग्रामीणरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

मुख्यमंत्री का जन्मदिन,विधायक मोतीलाल साहू ने बच्चों को दिया न्योता भोज

विधायक  साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर एक दिन पूर्व किया गया आयोजन

 

 

THE NARAD NEWS 24……..रायपुर,21-02-2024  ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने अपने विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत टेमरी स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय के बच्चों संग न्योता भोज दिया विधायक श्री साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के एक दिन पूर्व आज स्कूली बच्चों के साथ न्योता भोज कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामना प्रेषित किया। गौरतलब है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का कल 21 फरवरी को जन्म दिवस है। विधायक श्री साहू ने बच्चों को स्वयं भोजन परोसा एवं उनके बीच चटाई पर बैठकर भोजन भी किया । भोजन के दौरान विधायक ने अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए बच्चों को पौष्टिक भोजन के लाभ और शिक्षा ग्रहण के महत्व पर बात करते दिखे। स्कूली बच्चे अपने बीच अपने विधायक को भोजन परोसते और भोजन ग्रहण करते देख काफ़ी उत्साहित रहें।

विधायक  साहू ने विद्यालयीन विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि न्योता भोजन का उद्देश्य समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि तथा सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करना है।विधायक श्री मोतीलाल ने आगे कहा कि अगर बच्चे पौष्टिक भोजन करेंगे तो उनके शारीरिक एवं बौद्धिक विकास में सकारात्मक गति मिलेगी और शरीक तथा मानसिक रूप से मज़बूत बच्चे शिक्षा में अग्रणी रहेंगे हमारे बच्चे शिक्षा में अग्रणी रहेंगे तब प्रदेश एयर देश का भविष्य भी अग्रणी रहेगा। न्योता भोजन की अवधारणा सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह पूरी तरह से स्वैच्छिक है और समुदाय के लोग अथवा कोई भी सामाजिक संगठन, स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते हैं अथवा अतिरिक्त पूरक पोषण के रूप में खाद्य सामग्री का योगदान कर सकेंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दिशा निर्देश से यहाँ प्रत्येक स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिए जाने वाले गर्म भोजन को सामुदायिक भागीदारी की बदौलत और अधिक पोषक बनाने की पहल प्रारंभ हो गई है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker