युवा संस्था, इंदिरा-प्राईड ऑफ छत्तीसगढ़ सम्मान से सम्मानित
Youth organization, honored with Indira-Pride of Chhattisgarh award

The Narad News 24,,,,,,पुणे की शैक्षणिक संस्थान *इंदिरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटस* द्वारा अपने आउटरीच प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थानों के सम्मान का कार्यक्रम होटल हयात में आयोजित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता श्री राजपाल यादव थे।

इस कार्यक्रम में रायपुर की प्रसिद्ध शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्था *युवा* को *इंदिरा- प्राईड ऑफ छत्तीसगढ़* सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राजपाल यादव ने युवा के संस्थापक श्री एम राजीव को उनके पिछले पच्चीस वर्षों की निःस्वार्थ सेवा और शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भूरि भूरि प्रशंसा की औऱ कार्यक्रम के तय प्रोटोकॉल से अलग हटकर उन्होंने श्री एम राजीव को गले लगाकर बधाई दी और कहा कि ऐसे भागीरथियों के कठिन तप से ही समाज के आर्थिक और पिछड़े तबकों के बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

इस कार्यक्रम में श्री नीलेश महादेव क्षीरसागर, कलेक्टर, कांकेर के अलावा छत्तीसगढ़ के तमाम नामी शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।


