देश

कल की बड़ी खबर एशिया कप के फाइनल मुकाबले की रही। भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर 8वीं बार खिताब अपने नाम किया।

भारत ने 8वीं बार एशिया कप जीता

THE NARAD NEWS24…………………. भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, सिराज ने 21 रन देकर 6 विकेट लिए

1. एशिया कप ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया। भारत ने 5 साल बाद एशिया कप जीता है। 2. मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द फाइनल चुना गया, इसके लिए उन्हें 5 हजार डॉलर की इनामी राशि मिली। सिराज ने यह रकम ग्राउंड्स स्टाफ की टीम को डोनेट कर दी।
1. एशिया कप ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया। भारत ने 5 साल बाद एशिया कप जीता है। 2. मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द फाइनल चुना गया, इसके लिए उन्हें 5 हजार डॉलर की इनामी राशि मिली। सिराज ने यह रकम ग्राउंड्स स्टाफ की टीम को डोनेट कर दी।

एशिया कप के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका 15.2 ओवर में 50 रन पर ऑलआउट हो गई। मोहम्मद सिराज ने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट चटकाए। टीम इंडिया ने छठे ओवर की पहली गेंद पर जीत हासिल कर ली। टीम ने 263 गेंद बाकी रहते जीत हासिल कर ली। ये मैच खत्म होते वक्त बची हुई गेंदों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले, भारत ने केन्या को 2001 में 231 गेंद रहते हराया था।

यह भारत के खिलाफ किसी टीम का वनडे में सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले भारत के खिलाफ बांग्लादेश की टीम 2014 में 58 रन पर ऑलआउट हुई थी। सिराज ने एक ही ओवर में 4 विकेट भी लिए। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर 5 विकेट लेने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। सिराज ने 16 गेंदों में 5 विकेट झटके। श्रीलंका के चामिंडा वास ने 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ 16 गेंदों पर ही 5 विकेट लिए थे।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker