RIAPURछत्तीसगढ़

20 सितंबर से फिर से बारिश, 5 डिग्री चढ़ा तापमान:धमतरी में दिन का टेंपरेचर पहुंचा 35.1 डिग्री, गर्मी और उमस से हाल बेहाल

THE NARAD NEWS24…………………………..छत्तीसगढ़ में बारिश थमते ही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान बढ़ रहा है और नमी तेजी से घट रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 20 सितम्बर से फिर एक बार मानसून के एक्टिव होने की संभावना है। हालांकि आज उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। रायपुर और जगदलपुर में गरज चमक की संभावना है।

रविवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस धमतरी में था। इसके बाद रायगढ़ में 34.5 और जांजगीर जिले में 33.5 डिग्री टेम्परेचर रहा। इसी तरह रायपुर में 33.4, मुंगेली में 33.8, महासमुंद में भी 33.8, राजनांदगांव में 33 और जगदलपुर में 31.8 डिग्री तापमान रहा।

राजधानी रायपुर में रविवार को मौसम साफ रहा।
राजधानी रायपुर में रविवार को मौसम साफ रहा।

जगदलपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री और राजनांदगांव का 5 डिग्री ज्यादा रहा। रविवार को दिनभर धूप निकली रही। नमी जो सुबह 86 प्रतिशत थी, वो शाम होते तक 62 प्रतिशत हो गई।

24 घंटे में कैसा रहा मौसम

रविवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज धूप रही। उत्तर छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग और दक्षिण यानी सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में बादल छाए रहे लेकिन बारिश कहीं भी नहीं हुई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में केवल बलरामपुर जिले के राजपुर में ही 11 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

4 जिलों में हुई औसत से ज्यादा बारिश

बीते दिनों हुई बारिश के बाद प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मानसून का कोटा फुल हो गया है। 1 जून से 17 सितम्बर तक छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में इस सीजन में औसत से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि 9 जिले ऐसे हैं जहां कम बारिश हुई है।

ज्यादा बारिश वाले जिले

बीजापुर 29 फीसदी ज्यादा बारिश, मुंगेली 24 फीसदी ज्यादा बारिश, रायपुर 20 फीसदी ज्यादा बारिश, सुकमा 22 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker