छत्तीसगढ़

महिला ने एक साथ दिया 3 बच्चों को जन्म: 2 बेटों और एक बेटी

THE NARAD NEWS24……………………..बलौदाबाजार जिला अस्पताल में बुधवार को महिला ने ट्रिपलेट्स (एक साथ 3 बच्चों) को जन्म दिया। दंपती के घर शादी के 2 साल बाद खुशखबरी आई है। तीनों बच्चे स्वस्थ और डॉक्टर की निगरानी में हैं।

जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ करुणा रूपरेला ने बताया कि कोसमंदा (भाटापारा) में रहने वाले दुर्गेश साहू ने अपनी गर्भवती पत्नी सोनी साहू को प्रसव के लिए भर्ती कराया था। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे सिजेरियन से महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया। इनमें एक लड़की और 2 लड़के हैं। सभी बच्चे स्वस्थ हैं।

डिलीवरी कराने वाली टीम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ करुणा रूपरेला, ओटी इंचार्ज डॉ आयशा बेगम, डॉ ईशान दुबे, डॉ रोशन देवांगन शामिल रहे। इन्होंने बताया कि ट्रिपलेट्स की डिलीवरी करवाने का उन्हें पहली बार मौका मिला। उन्होंने कहा कि बच्चों का वजन थोड़ा कम है, लेकिन सभी स्वस्थ हैं और उन्हें निगरानी में रखा गया है। मां की हालत भी ठीक है।

ईश्वर को दिया धन्यवाद

डिलीवरी के बाद मां सोनी और पिता दुर्गेश ने भगवान और डॉक्टरों की टीम का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि भगवान ने 3 बच्चों को देकर उनकी झोली खुशियों से भर दी है। हमारा परिवार 2 बेटों और एक बेटी से पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उन्हें एक से ज्यादा बच्चे होने वाले हैं। जिला अस्पताल के प्रमुख डॉ राजेश अवस्थी ने कहा कि संभवतः ये जिले का पहला मामला है, जहां महिला ने एक साथ 3 स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker