CONGRESHCONGRESH CGIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशदेश विदेशपत्रकारपार्षदराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

जब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का चयन अप्रत्यक्ष प्रणाली से होता है तो महापौर में क्यों आपत्ति?,,,कांग्रेस

चुनाव प्रत्यक्ष हो या अप्रत्यक्ष जीतेगी कांग्रेस ही

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर/02 दिसंबर 2024। नगरी निकाय चुनावों में महापौरों और अध्यक्ष चुनाव को सीधे जनता से चुने जाने के भाजपा सरकार के निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा का चरित्र अलोकतांत्रिक है तथा संविधान की व्यवस्था के खिलाफ रहा है। संविधान में देश के प्रधानमंत्री का चुनाव अप्रत्यक्ष तरीके सांसदों के माध्यम से होता है। मुख्यमंत्री का चुनाव भी अप्रत्यक्ष तरीके से होता है, मुख्यमंत्री का चुनाव विधायक करते है। भाजपा को इसमें आपत्ति नहीं है, लेकिन महापौर और अध्यक्षों का चयन भाजपा पार्षदों के माध्यम से नहीं करवाना चाहती है। उसे भारत संविधान की संसदीय और विधान मंडलों के चुनाव की प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है। इसलिए ऐसा निर्णय लिया गया।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि चुनाव चाहे प्रत्यक्ष हो या अप्रत्यक्ष जीतेगी कांग्रेस ही भाजपा सरकार के खिलाफ में प्रदेश में वातावरण है। जनता भाजपा के 11 माह के कार्यकाल से ऊब गयी है। इसीलिए लोग नगरी निकायों और पंचायतों में भाजपा के खिलाफ तथा कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगे।

कांग्रेस ने मांग किया है सरकार स्थानीय निकायों के चुनाव कार्यक्रम तत्काल घोषित करे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार ने अभी तक स्थानीय निकायों के चुनाव कार्यक्रम को घोषित नहीं किया है। न ही वार्डो, निकाय अध्यक्षों, महापौरों के आरक्षण की प्रक्रिया को शुरू किया है। जबकि प्रदेश की अधिसंख्यक निर्वाचित निकायों का कार्यकाल दिसंबर के अंत तक समाप्त हो जायेगा, ऐसे में समय पर चुनाव कराने के लिये आवश्यक है कि चुनाव कार्यक्रम तुरंत घोषित किया जाये। चुनाव कार्यक्रम नहीं घोषित करने से साफ हो रहा सरकार की मंशा चुनावों को समय पर कराने की नहीं लग रही है।

 

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker