BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकारराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

भाजपा संगठन महामंत्री शिवप्रकाश बताये क्या जिन्हें निकाय एवं पंचायत चुनाव की टिकट मिलेगी उसे ही समाज का हितकारी, बाक़ी को अहितकारी माना जायेगा?,,कांग्रेस

BJP Organization General Secretary Shiv Prakash should tell, will only those who get tickets for civic and panchayat elections be considered beneficial to the society and the rest considered harmful?*

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर/02 दिसंबर 2024। भाजपा संगठन महामंत्री शिव प्रकाश के निकाय चुनाव में समाज के हितकारी को ही टिकट देने के वाले बयान पर तंज करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने माना कि भाजपा में उपद्रवी,भ्रष्ट आचरण वाले और समाज के लिए विध्वंसक लोग अधिकांश संख्या में शामिल है। जिसके कारण ही उन्होंने कहा है कि निकाय चुनाव में उन्हीं लोग को टिकट दिया जाए जो समाज के लिए हितकारी हो।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने अभी मिस कॉल से सदस्यता अभियान चलाकर 60 लाख से अधिक सदस्य बनाने का दावा कर रही है और शिव प्रकाश के बयान से से स्पष्ट हो गया कि भाजपा ने समाज के विध्वंसक लोगों को शामिल किया है। वैसे भी भाजपा में जितना बड़ा अपराधी होता है उतना बड़ा उन्हें पद मिलता है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने भाजपा के सदस्य अभियान की पोल खोल दी है और भाजपा में शामिल अधिकांश लोगों को विध्वंसक माना है, अब भाजपा ने जिन्हें सदस्य बनाया है उसका वह वेरिफिकेशन कराये कि वे लोग समाज के लिए हितकारी है कि अहितकारी हैं।

 

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा जो अनुशासन का ढोल पीट रही थी और अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को देवतुल्य बताते थकती नहीं जिन्हें अनुशासित बता रही थी। अब उन्हें हितकारी और अहितकारी बता रही। भाजपा खुद को विश्व का सबसे बड़ा पार्टी और सदस्य वाली पार्टी बताने के लिए किस हद तक नीचे गिरकर सदस्यता अभियान चलाई है इसकी भी पोल खुल गई है, भाजपा अपने सदस्य बनने के लिए समाज के लिए अहितकारी लोगों को भी भाजपा का सदस्यता दे। ऐसे लोगों को टिकट देने से बचने के लिए भाजपा के संगठन महामंत्री नसीहत दे रहे हैं।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker