IED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकेंद्रीय मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़दिल्ली ख़ास ख़बरदेशदेश विदेशपत्रकाररायपुर उत्तररोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मिले विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, जनहित के मुद्दों पर की चर्चा

प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के विषय पर हुई चर्चा

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर :दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी से मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश से जुड़े विभिन्न विकासात्मक और खिलाड़ियों के हित से जुड़े मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश में खेल क्षेत्र की चुनौतियों, अवसरों और खिलाड़ियों के लिए नव अवसरों को लेकर केंद्रीय मंत्री के समक्ष अपना दृष्टिकोण रखा।

 

डॉ. मांडविया जी ने इन विषयों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और प्रदेश के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राज्य में रोजगार सृजन और श्रमिक कल्याण से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा की और प्रदेश के विकास में केंद्र सरकार की निरंतर भागीदारी और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker