छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

ग्राम चोरभट्टी के ग्रामीणों ने मुर्गी दाना कंपनी से फैल रही दुर्गंध को लेकर विधायक दीपेश साहू को सौंपा ज्ञापन

जल्द होगी समस्या का समाधान, जनता की स्वास्थ्य सुरक्षा सर्वोपरि” – विधायक दीपेश साहू

 

 

The Narad News 24,,,,,बेमेतरा। ग्राम चोरभट्टी के ग्रामीणों ने आज विधायक दीपेश साहू को ज्ञापन सौंपते हुए गांव के पास संचालित मुर्गी दाना (कृमि पालन) यूनिट से फैल रही गंभीर दुर्गंध और स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभावों की शिकायत को लेकर विधायक दीपेश साहू को ज्ञापन सौपा है l ग्रामीणों के अनुसार, उक्त इकाई से निकलने वाली अत्यधिक दुर्गंध से न केवल चोरभट्टी, बल्कि आस-पास के गांव जैसे मटका ताला और जिया कॉलेज क्षेत्र भी प्रभावित हो रहे हैं।

ग्राम पंचायत चोरभट्टी की सरपंच रेखा पात्रे और सचिव राजकुमार साहू द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि यह इकाई बस्ती के करीब स्थापित की गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को सांस लेने में परेशानी, बदबू के कारण उल्टी जैसी स्थिति और मानसून में हालात और अधिक खराब होने की आशंका जताई गई है।

 

विधायक दीपेश साहू ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे इस विषय को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे कि अविलंब स्थल निरीक्षण कर उचित कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि “ग्रामवासियों की सेहत और जीवन की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि यह इकाई नियमों के विपरीत या बिना पर्यावरणीय मानकों के स्थापित है तो उसे बंद कराना सुनिश्चित किया जाएगा।”

विधायक साहू ने यह भी बताया कि वे स्वयं संबंधित अधिकारियों से बात कर क्षेत्र का निरीक्षण करवाएंगे और यदि आवश्यकता पड़ी तो पर्यावरण विभाग एवं जनस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से भी हस्तक्षेप कराया जाएगा।

 

ग्रामीणों ने विधायक साहू को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जल्द समाधान की उम्मीद जताई है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker