BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

भाजपा के राज में महिलाये असुरक्षित राज्य में अपराधी तत्व बेलगाम महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ गया,, कांग्रेस

प्रदेश में हर तीन घंटे में एक दुराचार की घटना हो रही*

 

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर/15 अप्रैल 2025। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद महिलायें असुरक्षित हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण अपराधी बेलगाम हो चुके है। महिलाओं के प्रति अपराधों में चिन्तनीय बढ़ोतरी हो गयी है। प्रदेश में हर तीन घंटे में एक दुराचार की घटना हो रही है। दुर्ग में 6 वर्ष की मासूम बच्ची की दुराचार के बाद हत्या कर दी गयी। राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र में 3 वर्ष की मासूम दरिंदगी का शिकार हो गयी। बलरामपुर में भी घृणित दुराचार की घटना हुई राजधानी के अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड से लेकर मुख्यमंत्री के गृह जिले तक में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि साय सरकार के कुशासन में छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बन चुका है, और रायपुर चाकूपुर। भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ की बहन बेटियों को भय मुक्त वातावरण देने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। विगत एक वर्ष भीतर ही प्रदेश में दुष्कर्म के 3191 प्रकरण दर्ज किए गए, अर्थात रोज 9 महिला या बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाएं घट रही हैं, हर 3 घंटे में कोई ना कोई महिला रेप का शिकार होने मजबूर है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। सबसे ज्यादा दुष्कर्म और चाकूबाजी राजधानी रायपुर में ही हो रही हैं, बिलासपुर और कोरबा दूसरे और तीसरे स्थान पर है। भाजपा सरकार के रिकॉर्ड में ही बीते 1 साल के दौरान प्रदेश में 1114 हत्याएं हुई, 458 लूट की घटनाएं कारित की गई, अपहरण के 3644, प्रकरण, चोरी के 7960 मामले और डकैती के 56 प्रकरण दर्ज हैं। अपराधी बेलगाम है और छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ भाजपा की सरकार आने के बाद से लगातार बढ़ रहा है जरा भी नैतिकता है तो गृह मंत्री स्वयम इस्तीफा दे या साय सरकार उन्हें तत्काल बर्खास्त करें।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker