CONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

गायों की सुरक्षा तो कर नहीं पा रहे भूख से मर रही तुर्रा ये कि राजमाता घोषित करेंगे – दीपक बैज

5 लाख गाय गायब हो गई, भाजपा गायों के नाम पर केवल राजनीति करना जानती है

The narad news 24,,,,,,,,,,,,,रायपुर/09 अक्टूबर 2025। मुख्यमंत्री द्वारा गाय को राजमाता घोषित किये जाने संबंधी बयान को कांग्रेस ने भाजपा का पॉलिटिकल प्रोपोगंडा बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य में गाय भूख से मर रही है। सरकार उनके चारे-पानी और सुरक्षा की व्यवस्था तो कर नहीं पा रही, मुख्यमंत्री गाय को राजमाता घोषित करने की बात कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते है। दो साल में 5 लाख गौवंश गायब हो गये सरकार ने क्या किया?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा गाय के नाम पर केवल राजनीति करना जानती है उसे गौ सेवा से गायों के संरक्षण से कोई मतलब नहीं है। भाजपा सरकार के राज में गायों की तस्करी शुरू हो गयी, गाये भूख से, दुर्घटना से मर रही है, भाजपा की सरकार बनने के बाद बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था किए कांग्रेस सरकार के द्वारा चलाई जा रही गौठान योजना और गोबर खरीदी योजना को बंद कर दिया गया जिसके कारण पिछले पौने दो साल में चारे-पानी के अभाव में भूख से तथा खुले में घूमने के कारण सड़को पर एक्सीडेंट से बड़ी संख्या में गायों की लगातार मौत हो रही है। विभिन्न समाचार माध्यमों में जो खबरें आई है उसके अनुसार पौने दो वर्ष में 850 से अधिक गाय सड़को पर कुचल कर मारी गई। लगभग 1200 से अधिक गाय भूख से चारे-पानी के अभाव में मारी गई। 200 से अधिक गाय जहरीला पदार्थ आदि खाने से मारी गई।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार ने गोठान बंद कर दिया विकल्प के तौर पर पहले गो अभ्यारण्य बनाने की बात की गई, फिर गोधाम बनाने का निर्णय हुआ लेकिन न गो अभ्यारण्य बनाया गया और न ही गोधाम बनाया गया। दिखावे के लिये गोधामों में चारा के लिये राशि की घोषणा भी सरकार ने किया, प्रति पशुधन 10 रू., प्रतिदिन चारा के लिये आवंटन की बात की गई इतने में कौन सा चारा आयेगा?

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गौ को राजमाता घोषित करने वालों के राज में गाय सुरक्षित नहीं है। दो साल में गांवों और शहरों में पशुओं की संख्या 40 फीसदी तक घट गई है। अर्थात राज्य से पिछले दो सालों में लगभग 5 लाख से अधिक गोवंश गायब हो गए। दुर्घटना से मरने वाली, भूख से मरने वाली, कुल गायों की संख्या तो लगभग 2 हजार से ढाई हजार तक है। फिर ये लगभग पांच लाख गाय कहां गई? सीधा मतलब है उनकी तस्करी कर यूपी, महाराष्ट्र के स्लाटर हाउस पहुंचा दी गई।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker