BJPBJP CGBREKING NEWSRIAPURRIAPUR BREKING NEWSउप मुख्यमंत्री अरुण सावछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

भारतीय जनता पार्टी का प्राथमिक और सक्रिय सदस्य बनाने का काम जोरों पर, समय पर तय कर लेंगे निर्धारित लक्ष्य : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव*

अवैध निर्माण पर कानूनी कार्रवाई, सतत चलने वाली प्रक्रिया : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रायपुर आवास में पत्रकारों से कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान तेज गति से चल रहा है। गांव और शहरों में प्राथमिक के साथ सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है। वहीं पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के कार्य भी शुरू हो गए हैं। निश्चित तौर पर निर्धारित समय पर लक्ष्य तय कर लिया जाएगा।

पत्रकारों के सूरजपुर हत्याकांड के आरोपी कुलदीप साहू के घर सहित अन्य ठिकाने पर बुलडोजर कार्रवाई के सवाल पर श्री साव ने कहा कि, सरकार ने पहले भी अवैध निर्माण पर कार्रवाई की है, और ये लगातार चलने वाली प्रक्रिया है।

 

श्री साव ने कहा कि, जो अवैध निर्माण है, उस पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाती है आगे भी की जाती रहेगी ये सतत प्रक्रिया है।

उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी देश में भय पैदा करने का काम करती है। राज्य में कानून व्यवस्था को खराब करने का काम कांग्रेस कर रही है। छत्तीसगढ़ में श्री विष्णु देव साय जी की सरकार है, यहां किसी भी कीमत पर उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे।

…. ……

[ *उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में होंगे शामिल*

 

रायपुर. 25 अक्टूबर 2024. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 26 अक्टूबर को रायपुर जिले के खरोरा में लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे 26 अक्टूबर को सवेरे साढ़े दस बजे रायपुर से खरोरा के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 11 बजे खरोरा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर आयोजित कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जाने वाले विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। श्री साव वहां नगर पंचायत खरोरा के विभिन्न विकास कार्यों का भी भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। वे दोपहर 12 बजे खरोरा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री साव दोपहर साढ़े 12 बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।

[उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव रायपुर में भाजपा के विशाल नामांकन रैली में हुए शामिल*

 

*रायपुर दक्षिण के एक सच्चे जनसेवक और हितैषी सुनील सोनी जी प्रचंड मतों से जीतेंगे : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव*

 

*रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में सुनील सोनी जी को रिकॉर्ड मतों से जिताएं : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव*

 

 

रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव शुक्रवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई विशाल नामांकन रैली में शामिल हुए। रैली के बाद भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी श्री सुनील सोनी जी ने कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल किया।

 

श्री साव ने घड़ी चौक में आयोजित विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, रायपुर दक्षिण का उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पिछले चुनाव में भी श्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने आप सब के आशीर्वाद से रिकॉर्ड बनाया था। अब आप सभी को इस लीड को बरकरार रखना है और सुनील सोनी जी को रिकॉर्ड मतों से जिताना है।

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, सुनील सोनी जी ने सांसद,महापौर, और रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में रायपुर शहर का विकास किया है। लगातार जनता की सेवा की है, इसलिए कार्यकर्ताओं को सुनील सोनी जी को जिताने का संकल्प लेना है। श्री साव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, भाजपा के विशाल नामांकन रैली से कांग्रेस घबरा गई है। दक्षिण की जनता और कार्यकर्ताओं के उत्साह से कांग्रेस में डर का माहौल है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने रायपुर दक्षिण की जनता से आग्रह करते हुए कहा कि आप लोग 8 बार के रिकॉर्ड को आगे बढ़ाएं और 9वीं बार फिर भाजपा के प्रत्याशी को जिताएं। उन्होंने कहा कि, रायपुर दक्षिण का एक सच्चा जनसेवक, सच्चा हितैषी सुनील सोनी जी को प्रचंड मतों से विजयी बनाएं।

 

विशाल नामांकन रैली में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि, रायपुर दक्षिण से श्री सुनील सोनी जी को एक लाख वोटों से जिताना है। उन्होंने कहा कि, चुनाव के बाद लोगों को आवासीय पट्टा देंगे। वहीं सभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने भी संबोधित किया।

 

रैली में मंत्री श्री रामविचार नेताम जी, मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल जी, भाजपा उपाध्यक्ष श्री एवं चुनाव प्रभारी श्री शिवरतन शर्मा जी, श्री टंकराम वर्मा जी, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी, मंत्री श्री दयालदास बघेल जी, मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी, विधायकगण श्री अजय चंद्राकर जी, श्री राजेश मूणत जी, श्री मोतीलाल साहू जी, श्री पुरंदर मिश्रा जी, श्री गुरु खुशवंत साहेब जी, इंद्र कुमार साहू जी, वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी, महामंत्री श्री संजय श्रीवास्तव जी, जिला अध्यक्ष श्री जयंती भाई पटेल जी, श्री केदारनाथ गुप्ता जी सहित देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

…….. …….

[ *उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 20.13 करोड़ के विकास और निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन*

 

*प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपा पूर्णता प्रमाण पत्र, हितग्राहियों को चेक भी बांटे*

 

रायपुर. 26 अक्टूबर 2024. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर जिले के खरोरा में 20 करोड़ 13 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 30 लाख 53 हजार रुपए लागत के दो निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 19 करोड़ 83 लाख रुपए के 11 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। श्री साव ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र सौंपे। उन्होंने महिला स्वसहायता समूहों और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों को कुल सात लाख रुपए के बैंक ऋण का चेक भी प्रदान किया। धरसीवा के विधायक श्री अनुज शर्मा और खरोरा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री अनिल सोनी भी लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण व नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने खरोरा के दीनदयाल उपाध्याय चौक में आयोजित कार्यक्रम में 25 लाख 53 हजार रुपए की लागत से निर्मित पौनी-पसारी हाट-बाजार और पांच लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने नायकताड़ से खरोरा शहर तक 19 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से बनने वाले साढ़े तीन किलोमीटर गौरव पथ का भूमिपूजन भी किया। यह सड़क खंड राज्य मार्ग क्रमांक-20 (State Highway-20) का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो सिमगा, तिल्दा, खरोरा, आरंग, नयापारा और कुरूद को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ता है। इसके निर्माण से राष्ट्रीय राजमार्ग-130 से सिमगा-तिल्दा-खरोरा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-130B से जुड़ेगी जिससे बिलासपुर, सिमगा, तिल्दा की तरफ से आने वाले लोगों तथा व्यवसायिक उपयोग के लिए सुगम एवं सुव्यवस्थित मार्ग उपलब्ध होगा।

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने खरोरा नगर पंचायत में 36 लाख रुपए से अधिक की लागत के 11 कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें शहर के विभिन्न वार्डों में नाली निर्माण और पाइपलाइन विस्तार के कार्य शामिल हैं। श्री साव ने लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शहरों के विकास के लिए राज्य शासन के पास राशि की कमी नहीं है। सभी नगरीय निकायों में विकास कार्यों और जन सुविधाएं विकसित करने के लिए पर्याप्त राशि दी जा रही है। पिछले दस महीनों में राज्य के नगरीय निकायों को करीब 2800 करोड़ रुपए दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांव, गरीब और किसानों के साथ ही प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री के.के. पीपरी, मुख्य अभियंता श्री ज्ञानेश्वर कश्यप और खरोरा नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री होरी सिंह ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी, पार्षद और गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

[ *उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मनियारी नदी पर उच्च स्तरीय पुल का करेंगे शिलान्यास*

 

*लोरमी में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल*

 

रायपुर. 26 अक्टूबर 2024. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 27 अक्टूबर को मनियारी नदी पर उच्च स्तरीय पुल का शिलान्यास करने के साथ ही लोरमी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 27 अक्टूबर को सवेरे साढ़े नौ बजे रायपुर से सड़क मार्ग से मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के कारीडोंगरी के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे कारीडोंगरी में मनियारी नदी पर उच्च स्तरीय पुल का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। वे दोपहर डेढ़ बजे कारीडोंगरी से लोरमी विकासखंड के नवरंगपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर दो बजे नवरंगपुर में लोनिया (चौहान) सामाजिक सम्मेलन एवं भवन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर तीन बजे नवरंगपुर से लोरमी स्थित विधायक कार्यालय के लिए रवाना होंगे। श्री साव शाम पांच बजे से छह बजे तक विधायक कार्यालय में क्षेत्रवासियों से भेंट-मुलाकात करेंगे। वे शाम 07:40 बजे विधायक कार्यालय से लोरमी बस स्टैंड स्थित कबीर भवन के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात पौने आठ बजे कबीर भवन में आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में शामिल होंगे। श्री साव रात सवा आठ बजे लोरमी से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे रात पौने 11 बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।

*घुमका के ग्रामीणों की मांग पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने दिया नगर पंचायत बनाने का आश्वासन*

 

रायपुर. 27 अक्टूबर 2024. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने राजनांदगांव जिले के घुमका ग्राम पंचायत की सरपंच, पंचों और ग्रामीणों की मांग पर घुमका को नगर पंचायत बनाने का आश्वासन दिया है। उप मुख्यमंत्री श्री साव से रायपुर स्थित उनके निवास पर घुमका की सरपंच श्रीमती फूलमती वर्मा ने अपने पंचों और ग्रामीणों के साथ मुलाकात कर घुमका को नगर पंचायत बनाने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि गांववाले काफी दिनों से इसकी मांग कर रहे हैं। गांव की आबादी छह हजार से अधिक हो गई है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री को गांववालों की तरफ से आवेदन सौंपते हुए इसके लिए आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ग्रामीणों की मांग और उनकी भावनाओं को देखते हुए घुमका ग्राम पंचायत के जल्द ही नगर पंचायत के रूप में उन्नयन का आश्वासन दिया।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मनियारी नदी पर बनने वाले पुल का किया शिलान्यास*

 

*5.81 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा उच्च स्तरीय पुल*

 

*11 गांवों को मिलेगी राहत, एक साल में पूरा होगा काम*

 

*उप मुख्यमंत्री श्री साव ने गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के दिए निर्देश*

 

रायपुर. 27 अक्टूबर 2024. उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड में मनियारी नदी पर बनने वाले उच्च स्तरीय पुल का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा ग्राम कारीडोंगरी में पांच करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा। मनियारी नदी पर इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के 11 गांवों को राहत मिलेगी और वहां के रहवासी बारहों महीने निर्बाध आवागमन कर सकेंगे। इससे दरवाजा, कन्सेरी, अखरार, खाम्ही, घनाघाट, डोंगरिया, कारीडोंगरी, जाखड़बांधा, खुड़िया, महामाई और लमनी गांवों की करीब 11 हजार की आबादी लाभान्वित होगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा 120 मीटर लंबे इस उच्च स्तरीय पुल के निर्माण का कार्य एक वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विभागीय अधिकारियों को पुल के निर्माण में पूरी गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने पुल के भूमिपूजन और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। गांवों, गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुंगेली जिले में भी सड़क, पुल, पुलिया सहित विभिन्न निर्माण कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। उन्होंने कारीडोंगरी में मनियारी नदी पर उच्च स्तरीय पुल के निर्माण के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह स्थानीय रहवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग थी, जिसके आज पूरे होने की शुरूआत हो गई है। कलेक्टर श्री राहुल देव, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी श्री संजय यादव और जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक भी शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद थे।

*मोदी जी की हर गारंटी पूरी कर रही विष्णु देव साय सरकार – श्री अरुण साव*

 

*उप मुख्यमंत्री कौशल विकास पखवाड़ा में हुए शामिल*

 

*कारीडोंगरी, घानाघाट और दरवाजा में सीसी रोड एवं स्कूल में बाउण्ड्रीवाल निर्माण की घोषणा की*

 

रायपुर. 27 अक्टूबर 2024. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम कारीडोंगरी में कौशल विकास पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविर में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में घानाघाट में सीसी रोड निर्माण के लिए पांच लाख रुपए, शासकीय प्राथमिक शाला दरवाजा में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए पांच लाख रुपए, कारीडोंगरी में सीसी रोड के लिए पांच लाख रुपए तथा मुख्य सड़क मार्ग से रेस्ट हाउस तक सड़क निर्माण की घोषणा की। उन्होंने हितग्राहियों को सामग्री और प्रमाण पत्र भी वितरित किए। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कौशल विकास पखवाड़ा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सांय-सांय विकास कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की हर एक गारंटी को सरकार पूरा कर रही है।

 

*उप मुख्यमंत्री ने युवाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने किया प्रोत्साहित, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लिया स्वाद*

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कौशल विकास पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने युवाओं को अपने कौशल का विकास कर रोजगार एवं स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में बच्चों को अन्नप्राशन कराया और गर्भवती महिलाओं को सुपोषण टोकरी वितरित की। उन्होंने स्टॉल में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद लेकर उनके स्वाद की तारीफ की। शिविर में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षा जागरूकता विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कलेक्टर श्री राहुल देव ने आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने साइबर क्राइम की जानकारी देते हुए युवाओं को इससे बचने के लिए जागरूक किया।

 

*हितग्राहियों को सामग्री और प्रमाण पत्र बांटे*

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में मछलीपालकों को महाजाल तथा आइसबॉक्स, किसानों को मसूर मिनी किट, ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड, महिला स्वसहायता समूहों को ऋण राशि के चेक, बुजुर्गों को नवीन पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, श्रमिकों को नवीनीकृत श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्लस एवं पीएम जनमन आवास के स्वीकृति आदेश, पीएम विश्वकर्मा योजनांतर्गत कौशल योग्यता प्रमाण पत्र तथा खिलाड़ियों को बॉक्सिंग, टेबल टेनिस और शतरंज के किट प्रदान किए।

 

श्री साव ने राज्य स्तरीय शालेय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों, राज्यपाल स्काउट-गाइड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों तथा राज्य स्तरीय पठन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। वन मंडलाधिकारी श्री संजय यादव और जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोनिया (चौहान) समाज के सामाजिक भवन का किया लोकार्पण*

 

*लोकार्पण समारोह में उत्तर प्रदेश के जेल एवं कारागार मंत्री श्री दारा सिंह चौहान रहे उपस्थित*

 

*नवरंगपुर में उप मुख्यमंत्री श्री साव ने की 24 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा*

 

लोरमी। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रविवार को लोरमी विधानसभा क्षेत्र के नवरंगपुर में लोनिया (चौहान) समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के जेल एवं कारागार मंत्री श्री दारा सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में श्री साव ने कहा कि, नवरंगपुर में लोनिया समाज के लिए सामाजिक भवन का निर्माण हुआ है, इससे समाज में उत्साह का माहौल है। ये भवन समाज को एकजुट करने और तरक्की में उपयोग होगा। इसे सेवा का माध्यम बनाना है।

 

श्री साव ने कहा कि, पूर्व विधायक दुलार सिंह लोनिया से आत्मिक लगाव था। वे मेरे घर आते थे। मेरे पिता जी से मिलते थे। उन्हें श्रद्धा सुमन और नमन करता हूं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रदेश में विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद लोरमी क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। सरकार ने पीएम मोदी जी की गारंटी को पूरा किया।

 

*विकास कार्यों की घोषणा की*

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने नवरंगपुर में लोनिया समाज के सामाजिक भवन के बाउंड्रीवाल के लिए 7 लाख, प्राथमिक शाला में बाउंड्रीवाल निर्माण और प्राथमिक शाला के अतिरिक्त कक्ष के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की। साथ ही सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख रुपए देने का वादा किया।

 

उत्तर प्रदेश के मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि, भाजपा सरकार की पहचान विकास कार्यों से है। उत्तर प्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ में विकास कार्य हो रहे हैं। पीएम मोदी की गारंटी पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि, भाजपा जब तक देश में रहेगा, तब तक भारत का कोई बाल बाका नहीं कर सकेगा।

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री भूपेंद्र सिंह जी, वरिष्ठ नेता श्री कोमल गिरी गोस्वामी जी, श्री कृष्ण कुमार जी, श्री शैलेश चौहान जी, श्री बच्चू प्रसाद जी, श्री पप्पू लोनिया जी, श्री रामसेवक चौहान जी, श्री भुनेश्वर चौहान जी, श्री उमेश चौहान जी, श्री ताम्रध्वज चौहान जी, लोनिया समाज के समस्त पदाधिकारी एवं सामाजिक गण उपस्थित रहे।

 

…… ……

*विधायक कार्यालय लोरमी में आयोजित जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सुनी समस्याएं*

 

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जनदर्शन में परिवारजनों की समस्याओं का किया निराकरण*

 

लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक श्री अरुण साव ने रविवार को विधायक कार्यालय लोरमी में क्षेत्र के परिवारजनों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। श्री साव ने मौके पर ही कुछ आवेदनों का समाधान किया और शेष आवेदनों के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

लोरमी विधानसभा क्षेत्र भ्रमण और विधायक कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री श्री साव को 226 आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने 45 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया। वहीं शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को नियमानुसार निराकरण के लिए निर्देशित किया।

 

बता दें कि, उप मुख्यमंत्री ने ग्राम कारीडोंगरी-दरवाजा मार्ग में मनियारी नदी पर 5 करोड़ 80 लाख 98 हजार रुपए के उच्च स्तरीय पुल व पहुंच मार्ग निर्माण का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। जबकि नवरंगपुर में लोनिया चौहान समाज के भवन का लोकार्पण किया और गांव में लाखों रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की।

…. ……

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker