RIAPURक्राइमछत्तीसगढ़देशहादसा

थककर बैठ गई थी पत्नी, पति ने मार डाला:पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

THE NARAD NEWS24……………………अंबिकापुर में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पहचान वाले घर में महिला मालिश करने गई थी। घर लौटते वक्त पैदल चलकर थक गई थी, जिससे वह बैठ गई। गुस्से में पति ने बेदम पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत होगई। मामला दरिमा थानाक्षेत्र के ग्राम लवईडीह का है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पति अपनी पत्नी को बेहोशी की हालत में घर लेकर पहुंचा था। घर में दूसरे दिन उसकी मौत हो गई। पति ने पत्नी के गिरकर घायल होने की जानकारी दी। पुलिस और परिजनों को गुमराह किया।

चेहरे और कनपटी पर चोट के गहरे निशान

रामबाई के चेहरे औऱ कनपटी पर चोट के गहरे निशान थे। मायके पक्ष के लोगों ने पति विफल राम पर हत्या का आरोप लगाया। शार्ट पीएम रिपोर्ट में पुलिस ने सिर और अंदरूनी अंगों में आई चोट के कारण उसकी मौत होना बताया।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में धारा 302 का अपराध दर्ज किया। पुलिस ने विफल राम से कड़ाई से पूछताछ की। उसने रामबाई से मारपीट करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker