BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

रायपुर के ऐतिहासिक स्थल रामसागर पारा मेन रोड में कल छत्तीसगढ़ी पोला के पावन पर्व का आयोजन

छत्तीसगढ़ी परंपरा पोला तिहार म सुसज्जित बैल जोड़ी लवईया किसान भाई-बहिनी-दाई-ददा मन ल दिये जाही सुघ्घर पुरस्कार

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर (छत्तीसगढ़)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव, रायपुर लोकसभा प्रत्याशी व पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में बहुत वर्षों से चले आ रहे छत्तीसगढ़ी पारंपरिक पर्व ‘‘पोला तिहार’’ का आयोजन पुनः रायपुर शहर के ऐतिहासिक स्थल रामसागर पारा मेन रोड पर कल आयोजित होगा। उपाध्याय ने इस पोला तिहार के आयोजन में रायपुर शहर के विभिन्न ग्रामीण-शहरी स्थानों से किसान भाई-बहिनी-दाई-ददा सहित समस्त आम नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होने के लिए आमंत्रण दिया है और सुसज्जित बैल जोड़ी लवईया किसान भाई-बहिनी-दाई-ददा मन बर उचित ईनाम भी रखे हैं। इस पावन पोला तिहार के लिए रायपुर शहर में लाउड स्पीकर युक्त ई-रिक्शा व बैनर पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।

उपाध्याय ने कहा कि यह पोला त्यौहार हमारे छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्यौहार है, जिसे छत्तीसगढ़ में निवासरत् छत्तीसगढ़ीया वर्ग के समस्त लोग अपने-अपने ढंग से मनाते हैं और तरह-तरह के व्यंजन, पकवान व मिष्ठान बनाकर एक-दूसरे को खिलाकर बहुत ही हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाते हैं। इस पर्व में मुख्य रूप से बैल की पूजा होती है, क्योंकि बैल के माध्यम से ही खेतों में अन्नपूर्णा की उपज संभव है और बैल व अन्य गौवंश हमारे छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत देश में भी पूजनीय हैं। उपाध्याय ने बताया कि कल होने वाले छत्तीसगढ़ी पोला त्यौहार में सुसज्जित बैल जोड़ियों में सर्वश्रेष्ठ बैल जोड़ी वाले को 7100 रू., प्रथम को 5100 रू., द्वितीय को 4100 रू. एवं सांत्वना पुरूस्कार राशि 3100 रू. आयोजन समिति के माध्यम से दिये जाएंगे, जिसके लिए उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस आयोजन में जुड़ने के लिए आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कल रायपुर शहर के तमाम किसान भाई-बहिनी-दाई-ददा सहित समस्त आम नागरिक मिलकर इस आयोजन को जरूर सफल बनाएंगे।

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button