RIAPURRIAPUR BREKING NEWSआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बधाई शुभकामनाएंरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

आरंग विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा गुरु खुशवंत साहेब जी के प्रयासों से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात ₹4.82 करोड़ की लागत से भोथली-नहरपारा-फरफौद सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

सड़क निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा विकास और आर्थिक मजबूती जनता ने दिया ‘विकास पुरुष’ का नया सम्मान, गुरु खुशवंत साहेब जी ने जताया आभार*

 

The Narad News 24,,,,,,आरंग विधानसभा के विकास को एक नई दिशा प्रदान करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्राम पंचायत भोथली से नहरपारा होते हुए फरफौद तक सड़क निर्माण कार्य को बजट में शामिल किया है। इस कार्य के लिए ₹4.82 करोड़ (चार करोड़ बयासी लाख रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह महत्वपूर्ण परियोजना आरंग विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण (कैबिनेट मंत्री दर्जा) गुरु खुशवंत साहेब जी के सतत प्रयासों एवं दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने इस स्वीकृति के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव सांय जी, लोक निर्माण मंत्री एवँ उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

*गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा-* आरंग विधानसभा के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मैं निरंतर प्रयासरत हूँ। इस सड़क निर्माण से ग्रामीण जनता को सुगम परिवहन सुविधा मिलेगी, व्यापार एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और जीवन स्तर में सुधार आएगा। यह सड़क हजारों लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही है, जिससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। मैं प्रदेश सरकार का धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने जनता की इस महत्वपूर्ण आवश्यकता को प्राथमिकता दी और इसे बजट में शामिल कर स्वीकृति प्रदान की।

*गुरु खुशवंत साहेब जी ने* आश्वस्त किया कि वे भविष्य में भी आरंग विधानसभा के चहुंमुखी विकास हेतु सतत प्रयासरत रहेंगे और क्षेत्र की जनता को हर संभव सुविधा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उनके प्रयासों से विधानसभा में लगातार सड़क, जल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

 

*गुरु खुशवंत साहेब जी को “विकास पुरुष” कहकर कर रहे हैं सम्मानित*

आरंग विधानसभा के ऐतिहासिक विकास कार्यों को देखते हुए क्षेत्र की जनता अब गुरु खुशवंत साहेब जी को *विकास पुरुष* के नाम से संबोधित कर रही है। उनके नेतृत्व में विधानसभा में कई महत्वपूर्ण योजनाएं पूरी की जा रही हैं और आने वाले समय में और भी बड़े कार्य पूरे किए जाएंगे।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker