BREKING NEWSHOSPITALकांकेरकानून व्यवस्थाकोंडागांव कांकेरछत्तीसगढ़रोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वास्थ विभाग

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर समय पर ऑफिस नहीं पहुंचे डॉक्टर तो उनके घर पहुंच गए कलेक्टर

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर समय पर ऑफिस नहीं पहुंचे डॉक्टर तो उनके घर पहुंच गए कलेक्टर

 

 

The narad news 24,,,,,,कांकेर. जिले के  कलेक्टर अभिजीत सिंह मंगलवार को अचनाक भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण पर पहुंचे. इस दौरान कलेक्टर को डॉक्टर अपने चेंबर से नदारद दिखे. जिसके बाद वे सीधे डॉक्टर के घर जा पहुंचे.

कलेक्टर ठीक 11 बजे अस्पताल पहुंचे. जब बीएमओ डॉक्टर अखिलेश ध्रुव अपने कक्ष में नहीं मिले तो कलेक्टर सीधे उनके निवास जा पहुंचे. जब उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो बाहर निकले बीएमओ कलेक्टर को सामने देख हड़बड़ा गए. जब कलेक्टर ने पूछा कि 11 बजे घर पर हो तब BMO ने कहा कि देर रात तक मरीजों को देखता रहा इसलिए अभी घर पर हूं.

अन्य अधिकारियों की उड़ी नींद इसके बाद कलेक्टर के साथ आनन फानन में अस्पताल पहुंचे बीएमओ ने परिसर का निरीक्षण कराया. इस दौरान कलेक्टर अभिजीत सिंह को काफी अव्यवस्था देखने को मिली. जिस पर वे बीएमओ सहित अन्य कर्मचारियों पर जमकर बरसे. कलेक्टर ने स्टाफ को दवाइयां और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर काम करने की हिदायत दी. फिलहाल कलेक्टर के घर पहुंचने के अंदाज ने अन्य विभागों के अधिकारियों की नींद उड़ा दी है.

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button