गरियाबंद।छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़रोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

छात्र संगठन AIDSO गरियाबंद जिला कमिटी के द्वारा उरला, दुर्ग में हुए 6 साल की मासूम के साथ बलात्कार एवं जघन्य हत्या के खिलाफ तहसील कार्यालय राजिम में तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

The student organization AIDSO Gariaband District Committee submitted a memorandum in the name of the Chief Minister to the Tehsildar in the Tehsil office Rajim against the rape and brutal murder of a 6-year-old innocent girl in Urla, Durg.

 

The Narad News 24,,,,, गरियाबंद में कल 9 अप्रैल 2025 को छात्र संगठन AIDSO गरियाबंद जिला कमिटी के द्वारा उरला, दुर्ग में हुए 6 साल की मासूम के साथ बलात्कार एवं जघन्य हत्या के खिलाफ तहसील कार्यालय राजिम में तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञात हो कि 6 अप्रैल 2025 को दुर्ग के उरला क्षेत्र में 6 साल की मासूम के साथ बलात्कार व हत्या की जघन्य अपराध की घटना हुई। नवरात्रि के अवसर पर जब बच्ची कन्या भोज के लिए गई थी वहीं से उसे उठाकर अपराधी चाचा अपने घर ले गया उसके साथ बलात्कार कर गला घोंटकर हत्या कर दी। सिगरेट से कान और नाक को दागा गया और बाद में घर के पास खड़ी एक कार में उसे छोड़ दिया।

पूरे देश भर में इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ रही है और आज दुर्ग में भी यह घटना हुई लेकिन कोई भी सरकारें इन घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। इसके उलट इन घटनाओं की जड़ शराब, नशीले पदार्थ, अश्लीलता को बढ़ावा दिया जा रहा है। जहां ज्यादा से ज्यादा स्कूल खोलने की जरूरत है वहां शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने 67 नए शराब दुकान खोलने की घोषणा की है। टीवी मीडिया के माध्यम से जो अश्लीलता परोसी जा रही है उसे रोकने की कोई कोशिश नहीं है। जिसका परिणाम यह है कि इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। छोटे बच्चे नशे के आदि हो रहे है एवं आपराधिक प्रवृत्ति की ओर अग्रसर है।

इसलिए हम छात्र संगठन AIDSO इस घटना की कड़ी निंदा करते है और मांगे करते हैं कि 1. उरला में हुई घटना के दोषी को उदाहरण मूलक सजा दिया जाना चाहिये। 2. पूरे राज्य में शराब बंदी लागू किया जाए। 3. सभी जिलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट लागू किया जाए। 4. फास्ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर अविलंब उदाहरण मूलक सजा दिया जाए । 5. टीवी इंटरनेट से अश्लीलता पर रोक लगाना चाहिए और 6. महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

 

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker